फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   friendship on facebook and killed beloved

फेसबुक पर लव, सेक्स... और खौफनाक कांड

Fri, 13 Feb 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Fri, 13 Feb 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
friendship on facebook and killed beloved

फेसबुक पर ही प्यार हुआ नजदीकियां बढ़ी तो 2 साल तक संबंध बने। दखल बढ़ा तो युवक ने खौफनाक कांड कर दिया। जब इस वारदात का खुलासा हुआ सभी सन्न रह गए। दरअसल तीन बच्चों के बाप ने पहले युवती के साथ फेसबुक पर दोस्ती की और फिर होटल के कमरे में उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने शहर के रिगेलिया होटल में 27 जनवरी को हुई युवती की हत्या के मामले में आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय (चंदौली) से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जय प्रकाश मिश्रा पुत्र लक्ष्मी दास मिश्रा निवासी मुगल सराय के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वह वाराणसी के एक कपड़ा मिल में नौकरी करता है। जबकि होटल में उसने अपना निवास लुधियाना बताया था। पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि आरोपी का सुराग लगने पर पंजाब पुलिस की टीम मुगलसराय गई थी। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीन बच्चों का पिता है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान गुरदासपुर के गांव नसहरा बहादुर निवासी युवती मनदीप की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है।

शादी के लिए ब्लैकमेल कर रही थी युवती

friendship on facebook and killed beloved

मनदीप से उसकी पहचान फेसबुक के जरिये लगभग दो साल पहले हुई थी। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 26 जनवरी की रात रिगेलिया होटल में आया था। 27 जनवरी की सुबह दस बजे मनदीप उससे मिलने होटल में आई थी।

दोनों कई बार लुधियाना में होटल में संबंध भी बना चुके थे। आरोपी ने बताया है कि मनदीप शादी करने के लिए उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वह गुरदासपुर में एक मकान लेकर देने का आग्रह करती थी और उससे लगभग एक लाख 50 हजार रुपये भी ले चुकी थी। आरोपी ने बताया कि 27 जनवरी को होटल के कमरे में भी दोनों के बीच शादी की बात को लेकर नोकझोंक हुई।

शादी से इंकार करने पर मनदीप ने आत्महत्या की धमकी दी। साथ ही उसने खुद गले में चुनरी डालकर आत्महत्या की कोशिश की। जब वह सफल न हुई तो आरोपी ने खुद चुनरी से उसका गला दबा दिया। इसके बाद कमरे में शव छोड़ वहां से दबे पांव फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed