{"_id":"62b48ba963019d12d52d8440","slug":"friends-killed-a-young-man-in-rajpura-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajpura Crime News: दोस्तों ने चाकू से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, बहाने से ले जाकर की वारदात, मोबाइल बना वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rajpura Crime News: दोस्तों ने चाकू से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, बहाने से ले जाकर की वारदात, मोबाइल बना वजह
Thu, 23 Jun 2022 09:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:20 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अश्वनी कुमार का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फरार आरोपी पुराना राजपुरा में परिवार समेत किराये के मकान में रहता था लेकिन परिवार के साथ घर छोड़कर जा चुका है।
विज्ञापन
वारदातस्थल पर जांच करते अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल बेचने के बाद रुपये मांगने से परेशान दोस्तों ने एक युवक की हत्या कर शव को झाड़ियों में छिपा दिया। मृतक अश्वनी कुमार बीते तीन दिन से लापता था। परिजनों के संदेह जताने पर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद अश्वनी कुमार की हत्या का खुलासा हुआ। मामला पंजाब के राजपुरा के डालिमा विहार का है।
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने अश्वनी कुमार का शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार डालिमा विहार निवासी अश्वनी कुमार का कुछ समय पूर्व पुराना राजपुरा निवासी नितिन, ढकानसू माजरा निवासी आकाश कुमार ने मोबाइल बेच दिया था। अश्वनी कुमार आरोपियों से मोबाइल के रुपये की मांग करता था।
विज्ञापन
बार-बार रुपये मांगना आरोपियों को अच्छा नहीं लगता था। यही वजह है कि आरोपी अश्वनी कुमार को देख लेने की धमकी तक देते थे। आरोपियों ने अश्वनी कुमार की हत्या करने की साजिश रची। 20 जून को अश्वनी जब बाइक पर जाता दिखाई दिया तो आरोपी बहाने से उसकी बाइक पर ही बैठकर साथ गए। 20 जून को अश्वनी कुमार के अचानक लापता होने के बाद परिवार वालों ने काफी तलाश की लेकिन अश्वनी कुमार की जानकारी नही मिली।
विज्ञापन
पिता सुरेश कुमार ने बेटे के लापता होने पर दोस्तों पर शक जताया और सिटी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी आकाश कुमार को काबू कर लिया। आकाश से हुई पूछताछ के दौरान अश्वनी कुमार की हत्या का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि आरोपी 20 जून को अश्वनी कुमार की बाइक पर बैठकर राजपुरा सरहिंद रेलवे लाइन के नजदीक गया, जहां चाकू से कई वार कर हत्या कर दी और शव को राजपुरा-सरहिंद रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में छिपा दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अश्वनी कुमार का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फरार आरोपी पुराना राजपुरा में परिवार समेत किराये के मकान में रहता था लेकिन परिवार के साथ घर छोड़कर जा चुका है। इतना ही नही आरोपियों ने बाइक भी छिपा दी थी। इस संबंध में सिटी थाना के एसएचओ हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि पिता सुरेश कुमार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर आकाश को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है। जबकि दूसरा आरोपी नितिन फरार है।