Punjab News: पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई के साथी के करीबी को मारी गई गोली, दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड पर हुआ विवाद
पुलिस ने कुलदीप कोहली और राजवीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कुलदीप कोहली के ठीक होने का इंतजार कर रही है जबकि राजवीर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला के बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से लॉरेंस बिश्नोई का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों ही लोगों की गोली मारकर हत्या की गई। अब इस बीच पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। लुधियाना में लॉरेंस बिश्नोई के साथी दीपक टीनू के करीबी पर फायरिंग हुई है। जिस पर गोली चली उस पर गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड को मानसा छोड़कर आने का आरोप था। हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। यह शख्स है कुलदीप सिंह कोहली उर्फ कुल्ली। कुल्ली जिम मालिक है।
गोली कुल्ली के साथी राजवीर सिंह उर्फ काजामा ने चलाई है। राजवीर भी कुल्ली के साथ जेल गया था। जानकारी के मुताबिक सिधवां नहर के लोहारा पुल के नजदीक दोनों ने एक-दूसरे पर हमले की योजना बनाई थी लेकिन राजवीर ने कुलदीप कोहली के गोली मार दी और फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने कुलदीप कोहली और राजवीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कुलदीप कोहली के ठीक होने का इंतजार कर रही है जबकि राजवीर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया है।
एसीपी संदीप वढेरा ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई का साथी दीपक टीनू ए श्रेणी का गैंगस्टर है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वह भी शामिल था। जब टीनू को मानसा पुलिस ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लाई थी तो टीनू मानसा सीआईए की हिरासत में था। तब सीआईए के प्रभारी रहे एसआई प्रितपाल सिंह टीनू को अपनी गाड़ी में अपने घर ले गया था।
जहां टीनू अपनी गर्लफ्रेंड से मिला और अलग कमरे में बैठा रहा। इसी दौरान प्रितपाल अलग कमरे में था तो टीनू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार होने में कामयाब हो गया था। टीनू के फरार होने के बाद बधाई देने वालों में कुलदीप कोहली भी शामिल था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला था कि टीनू की गर्लफ्रेंड को कुलदीप सिंह कोहली और राजवीर सिंह ने मानसा छोड़ा था। इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस बात पर कुलदीप और राजवीर बने जानी दुश्मन
एसीपी ने बताया कि कुलदीप सिंह कोहली के खिलाफ हत्या समेत करीब चार मामले दर्ज है जबकि राजवीर के खिलाफ छोटे मोटे मामले दर्ज हैं। राजवीर को पता नहीं था कि कुलदीप किसे मानसा छोड़ने जा रहा है। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह जिस युवती को मानसा छोड़ने गया था वह कोई और नहीं बल्कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड थी। इसके बाद राजवीर कुलदीप कोहली से नाराज हो गया था। राजवीर का कहना था कि कुलदीप ने जानबूझ कर उसे इतने हाईप्रोफाइल मामले में फंसाया है। इस कारण दोनों का जेल में भी झगड़ा हुआ था।
मारने गया था कुलदीप, मगर राजवीर ने गोली चला दी
टीनू के साथी कुलदीप कोहली ने राजवीर को गोली मारने की साजिश रची थी। उसे पता था कि राजवीर सिधवां नहर के लोहारा पुल के पास है। जब कुलदीप साथियों के साथ वहां पहुंचा तो राजवीर को पता था कि वह उसे मारने आ रहा है। इसके बाद राजवीर ने अवैध हथियार से गोली चला दी। एक गोली सीधे कुलदीप के पैर में लगी।