फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with Boy by Girl

चंडीगढ़ में युवती ने संबंध बनाने का झांसा देकर युवक से ठगे सवा दो लाख रुपये, जानिए मामला

Mon, 14 Sep 2020 01:25 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 14 Sep 2020 01:25 PM IST
सार

  • सेक्टर-20 का रहने वाले युवक को सोशल साइट पर नौकरी तलाशना पड़ा महंगा  
  • वेबसाइट के जरिए संपर्क में आई युवती ने व्हाट्सएप पर चैटिंग कर युवक को फंसाया
  • होटल बुकिंग और मेडिकल स्टोर से सामान मंगाने के नाम पर किस्तों में जमा कराए रुपये

विज्ञापन
Fraud with Boy by Girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सोशल साइट पर एक युवक को ऑनलाइन नौकरी तलाशना महंगा पड़ गया। वेबसाइट के जरिए उसका संपर्क एक युवती से हुआ। युवती ने होटल में शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर युवक से 2,13,575 रुपये ऐंठ लिए। शिकायत पर साइबर सेल ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को दी शिकायत में 31 वर्षीय युवक ने बताया कि वह सेक्टर-20 मे रहता है। जनवरी 2020 को वह सोशल साइट पर ऑनलाइन नौकरी तलाश रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान वेबसाइट के जरिए उसका संपर्क एक युवती से हुआ। इसके बाद उसने युवती को अपना व्हाटसएप नंबर भेज दिया। चैटिंग के दौरान युवती ने कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती है। जब युवक ने कमरे पर आने की बात कही तो वह तैयार हो गई। इसके बाद युवती ने उसे एक मेडिकल स्टोर का मोबाइल नंबर देकर कहा कि इस नंबर से संपर्क कर वह कुछ जरूरत का सामान खरीद ले। मेडिकल स्टोर के नंबर पर संपर्क कर उसने सामान का आर्डर दे दिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने उससे कहा कि वह उसके घर नहीं आ सकती। उसने सेक्टर-17 स्थित एक होटल में बुकिंग करवा ली है। इसके बाद मेडिकल स्टोर को दोबारा फोन कर उसने होटल का पता लिखवाया। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वह सेक्टर-17 स्थित एक होटल से बोल रहा है और उसके नाम से पार्सल आया है। उसे मीटिंग और सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी। युवक ने फीस जमा करने से इंकार कर युवती से संपर्क किया। इस पर युवती ने कहा कि अगर वह रुपये नहीं जमा कराएगा तो होटल में नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसरैल नामक शख्स के बैंक खाते में 30,425 रुपये ऑनलाइन जमा करवा दिए। अगले दिन युवती का फिर फोन आया और उसने कहा कि मेडिकल स्टोर से खरीदा हुआ सामान एक दिन पुराना हो गया है। दोबारा उसी मेडिकल स्टोर से सामान खरीदकर एक बार फिर ऑनलाइन पैसा चुकता किया और होटल वाले ने एक दिन की बुकिंग की बात कहकर दोबारा फिर उतनी रकम जमा करवा ली। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। इस दौरान युवती के झांसे में आया युवक 2,13,575 लुटा चुका था।


ऐसे हुआ ठगी का खुलासा
युवक ने युवती से नहीं मिलने की वजह पूछी तो उसने 4 जुलाई को एक बीएमडब्ल्यू कार की दुर्घटना की फोटो भेजी। जब फोटो को इंटरनेट पर खोज की गई तो युवक सन्न रह गया। दरअसल, सड़क हादसे की फोटो हैदराबाद की थी। इसके बाद युवक को ठगी के बारे में पता चला तो मामले की शिकायत साइबर सेल पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर सेल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed