फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud via Fake Brick of Gold in Ludhiana of Punjab

लुधियानाः सोने की नकली ईंट देकर ले जाते थे असली सोना, सोशल मीडिया पर करते थे डील

Fri, 12 Oct 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 12 Oct 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Fraud via Fake Brick of Gold in Ludhiana of Punjab
fraud
सोने की जाली ईंट तैयार कर ज्वेलर्स से संपर्क कर नकली सोना देकर असली ले जाने वाले दो आरोपियों को लुधियाना थाना डिवीजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ज्वेलर से सोने के जेवर लेने आए थे। जब कोरियर कंपनी मालिक ने उनके द्वारा दिए गए सोने को चेक कराया तो वह जाली निकला। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी और आरोपियों को गिरफ्तार करवाया।
विज्ञापन


आरोपी परमिंदर सिंह निवासी अमृतसर और मनविंदर सिंह निवासी तरनतारन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथी राजन का पता लगाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


थाना डिवीजन चार के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुरिंदर चोपड़ा ने बताया कि फव्वारा चौक में योगता लॉजिस्टिक के नाम से कोरियर कंपनी है। वहां पर अहमदाबाद से एक कोरियर आया था। कोरियर अमृतसर के व्यक्ति के नाम था। कोरियर पर लिखे नंबर के अनुसार उन्होंने मालिक को फोन कर अपना कोरियर ले जाने की बात की। कोरियर में अहमदाबाद से जेवर तैयार होकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरियर लेने के लिए दोनों आरोपी आए। कोरियर भेजने वाले ने कोरियर कंपनी मालिक से सोना चेक करके ही जेवर देने को कहा था। कोरियर कंपनी के मालिक से आरोपियों ने अपना कोरियर मांगा तो कंपनी मालिक ने उनसे सोने की ईंट मांगी। जब आरोपियों ने 434 ग्राम की सोने की दो ईंटें दी तो कोरियर कंपनी मालिक ने इसकी जांच करवाकर उनका कोरियर देने की बात की। देर रात को सर्राफा बाजार में कोरियर कंपनी के मालिक ने सोना चेक कराया तो वह नकली निकला। जिस पर उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था गोरखधंधा

Fraud via Fake Brick of Gold in Ludhiana of Punjab
mobile user
ज्वेलर्स के साथ धोखाधड़ी का यह गोरखधंधा सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था। आरोपी सोशल मीडिया पर अलग-अलग जगहों के ज्वेलर्स मालिकों से संपर्क करते थे और उन्हें डिजाइन भेज कर सोने के जेवर बनवा लेते थे। पेमेंट के तौर पर सोने की ईंटें देते थे और बनवाई भी दे देते थे। इस तरह से कई ज्वेलर्स के साथ आरोपियों ने ठगी की।

किसी ज्वेलर के पास आरोपियों की फोटो थी। उसने फोटो आगे कई ज्वेलर्स को भेजी हुई थी। जब कोरियर लुधियाना पहुंचा तो आरोपी कोरियर लेने के लिए आ गए। कोरियर कंपनी के मालिक के पास भी फोटो थी। उसे शक हुआ और उसने आरोपियों को काबू करवा दिया।  

आरोपी अब तक 905 ग्राम सोने के जेवर की ठगी कर चुके हैं। वह जेवर मंगवाकर सोने की जाली ईंट सौंप देते थे और असली सोना आगे बेच देते थे। आरोपियों से सोने के जेवर खरीदने वालों पर भी कार्रवाई होगी। अभी फरार आरोपी राजन की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
- सुरिंदर चोपड़ा, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed