फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fraud on the name of plots and flats in mohali

प्लॉट व फ्लैटों के नाम पर करोड़ों की ठगी, सालों बाद आरोपी काबू

Fri, 07 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of plots and flats in mohali
धोखाधड़ी - फोटो : Demo Pic
मुल्लांपुर पुलिस ने प्लॉटों व फ्लैटों के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह सभरवाल निवासी सेक्टर-35 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने वीरवार अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपी से पूछताछ में कई अन्य राज खुलेंगे। इसके अलावा कई अन्य लोगों पर भी गाज गिर सकती है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस संबंधी सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं खरड़ की तरफ से शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया था कि माजरी ब्लॉक अर्बन सहकारी हाउस बिल्डिंग लिमिटेड मुंधो संगतियां जिसका नाम अब बदल गया है। उसे अब नेक्टर सहकारी मकान निर्माण बिल्डिंग सभा लिमिटेड माजरी कहा जाता है।
विज्ञापन


कमेटी के मेंबरों ने गैर कानूनी तरीके से काम कर लोगों से मोटी रकम इकट्ठा की थी। इन मेंबरों व व्यक्तियों को पैसों के बदले सभा की तरफ से प्राप्त की जाने वाली रकम के बदले में कोई फ्लैट या प्लॉट मुहैया करवाने थे, लेकिन किसी को भी प्लॉट या फ्लैट की सुविधा नहीं मिल पाई। इसके बाद 18-8-11 को आरोपी पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। वहीं, अदालत ने आरोपी को पीओ घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed