फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud on the name of Investment in Kitty party, chandigarh news

किटी पार्टी में निवेश के नाम पर ठगी केस में 20 शिकायतकर्ता आए सामने

Thu, 07 Sep 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Sep 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the name of Investment in Kitty party, chandigarh news
- फोटो : DEMO Pics
किटी पार्टी में निवेश के नाम पर की गई  एक करोड़ 47 हजार की ठगी के मामले में 20 और शिकायतकर्ता सामने आ गए हैं। अखबारों में खबर छपने के बाद इन्होंने भी शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि  उन्हें भी चूना लगाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, डीएसपी आर्थिक अपराध शाखा पवन के अनुसार मामले के सभी प्वाइंट्स पर गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा सामने आने वाले सभी शिकायतकर्ताओं के आरोप व दस्तावेजों की भी जांच होगी। गौरतलब हो कि शिकायतकर्ता रिमी कक्कड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पंचकूला के सेक्टर-17 हाउस नंबर-678 निवासी शिल्पी जिंदल व पंचकूला सेक्टर-17 स्थित हाउस नंबर-612 निवासी ऋषि चौहान ने सभी के साथ ठगी की। उसने बताया कि पिछले साल ही दोनों आरोपियों से जान पहचान हुई थी। इसके बाद ही किटी पार्टी का सिलसिला शुरू हुआ और उन्होंने ट्राइसिटी में 40 लोगों से ठगी की है।
विज्ञापन


दिल्ली, इंदौर, उज्जैन, मध्यम प्रदेश तक फैला है आरोपियों का जाल
कक्कड़ ने पुलिस को बताया कि ट्राइसिटी के लोगों के अलावा ऋषि चौहान और शिल्पी जिंदल ने कई अन्य राज्यों के लोगों से भी ठगी की है। आरोपियों का गोरखधंधा इंदौर, उजैन, मध्य प्रदेश और दिल्ली तक फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed