फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fraud news, marriage fraud news, crime news, mohali news, zirakpur news

5 बच्चों का बाप करने जा रहा था दूसरी शादी, पत्नी का हंगामा

Sat, 12 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Sat, 12 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
fraud news, marriage fraud news, crime news, mohali news, zirakpur news
शादी में धोखा - फोटो : फाइल फोटो
5 बच्चों का बाप दूसरी शादी करने जा रहा था। जैसे ही पत्नी को यह पता चला, उसने हंगामा कर दिया और पुलिस में शिकायत दी। जीरकपुर के एक घर में शुक्रवार सुबह से बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। लड़की भी शादी के जोड़े में दूल्हे का इंतजार कर रही थी। लेकिन पूरे दिन इंतजार के बाद जब बारात नहीं आई तो लड़की के घर वालों ने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन


शादी की जानकारी होने पर दूल्हे की पहली पत्नी से अपने घर सोहाना में हंगामा मचा दिया। जांच में सामने आया कि लड़का पहले से ही पांच बच्चों का पिता है। पीड़ित पक्ष ने बलटाना चौकी पुलिस में शिकायत दी है। बलटाना चौकी इंचार्ज फूल चंद ने बताया इलाके के एक व्यक्ति  ने शिकायत दी है कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता सोहाना निवासी मनोज से तय किया था। शुक्रवार को बारात आनी थी। इसके लिए पूरी तैयारी की गई थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब दोपहर तक बारात नहीं आई तो उन्होंने फोन करके सोहाना में युवक के परिजनों से जानकारी चाही। वे लोग बहाना बनाने लगे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इसके बाद उन्होंने मामले की तहकीकात की। जांच में सामने आया कि मनोज पहले से ही शादीशुदा है। वह  पांच बच्चों का पिता है। वह पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी कर रहा था। लेकिन, शुक्रवार को मनोज की पत्नी को उसकी दूसरी शादी करने के बारे में पता चल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने घर में जमकर हंगामा मचाया। उसकी पत्नी ने बारात नहीं जाने दी। दूसरी ओर बारात का इंतजार कर रहे परिवार को जब युवक की करतूत का पता चला तो उन्होंने बलटाना पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई संबंधी शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि बारात नहीं आने से उनकी बदनामी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed