सावधान रहें! ब्रांडेड कपड़ों का शौक रखने वाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड कपड़ों का शौक रखने वाले ग्राहक जरा सावधान हो जाएं। शहर में ब्रांडेड कपड़ों की आड़ में नामी कंपनियों के नकली मार्का लगाकर ग्राहकों के साथ सरेआम ठगी हो रही है।
पुलिस ने सिविल लाइन एरिया से ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो शहर में अच्छी कंपनियों के नकली मार्का लगाकर कपड़े सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक पानीपत के गांव जातिपुर निवासी सुरेंद्र और वीरेंद्र है। दोनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मामले की शिकायत चंडीगढ़ के मोहाली क्षेत्र निवासी कंपनी के फील्ड ऑफिसर सुरेंद्र ने दी थी। शिकायत में उसने बताया कि उनकी कंपनी के ब्रांडेड कंपड़ों के नाम पर शहर में कुछ लोग देशी माल बेचकर ठगी कर रहे हैं।
भारी मात्रा में नकली मार्का लगे कपड़े मिले
पुलिस ने शिकायत के आधार पर छापामारी की तो दोनों युवक पकड़े गए। उनके पास भारी मात्रा में नकली मार्का लगे सर्दी के कपड़े मिले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह शहर के बड़े शोरूमों पर भी यह माल सप्लाई करते थे।
इन शोरूमों पर यह माल ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर महंगे दामों में बेचे जाते हैं। शोरूम मालिक को यह माल बेहद सस्ते में बेचा जा जाता था और ग्राहकों के साथ सरेआम ठगी हो रही है।
मामले की जांच कर रहे पीएलए चौकी इंचार्ज रामअवतार ने बताया है कि दोनों युवक शहर में कपड़े सप्लाई करते थे, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।