फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud: father of 2 child done second wedding with woman

दो बच्चों के बाप ने धोखे में रखकर रचाई दूसरी शादी

Fri, 25 Dec 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़, मोहाली Updated Fri, 25 Dec 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
fraud: father of 2 child done second wedding with woman

खरड़ में पहले दो बच्चों के बाप ने धोखे में रखकर एक लड़की से कोर्ट मैरिज का ली। जब लड़की को उसकी हकीकत पता चली तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। एक दिन लड़की को बुलाकर एक मकान में ले गया।

विज्ञापन


इस काम में उसका साथी भी शामिल रहा। जहां पर उसने लड़की पर पिस्तौल तान दी। साथ ही मुंह बंद करने की हिदायत दी। इस दौरान उसने जबरदस्ती की कोशिश की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सुखविंदर सिंह उर्फ सिंदी व उसके दोस्त जगतार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपियों पर धारा 377, 494, 498ए, 342, 506, 34 व आर्म्स एक्ट 25, 27  के तहत केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि आरोपी सुखविंदर मोहाली ट्रक यूनियन का प्रधान भी रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव राजे माजरा रोपड़ महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी सुखविंदर सिंह के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए। सुखविंदर सिंह ने उसे कहा था कि 3 महीने बाद वह उसे अपने साथ अपने घर ले जाएगा।

इतने में वह अपने घर में थोड़ी सेटिंग कर ले। तीन महीने बाद जब वह उसके घर गई तो मालूम हुआ कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जब इस बारे में उसने सुखविंदर सिंह से बात की तो उसने कहा कि जो मर्जी कर ले तू मेरा कुछ नहीं कर सकती।

सितंबर 2015 में सुखविंदर ने तलाक के लिए चंडीगढ़ कोर्ट में अर्जी दी। पीड़िता के अनुसार, गत दिन उसके पास सुखविंदर सिंह का फोन आया कि केस के बारे में बात करनी है। इस कारण वह उससे मिलने खरड़ बस स्टैंड पर चली गई। सुखविंदर ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

गाड़ी में उसका दोस्त जगतार सिंह भी था। दोनों उसे खरड़ स्थित शिवालिक एनक्लेव के एक घर में ले गए। वहां पहुंच कर जब उसने बातचीत करने के लिए कहा तो पीड़िता के अनुसार जगतार सिंह ने उस पर पिस्तौल तान दी और चुप रहने को कहा।


सुखविंदर सिंह उसे बाजू से पकड़कर एक कमरे में ले गया वहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed