फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud case against 2 in panchkula

न नौकरी न मिली कष्ट से मुक्ति, बना तांत्रिक का शिकार

Fri, 14 Feb 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Feb 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
fraud case against 2 in panchkula

नौकरी नहीं मिलने से एक युवक इतना परेशान था कि वह भटकते-भटकते तांत्रिक के पास जा पहुंचा।

विज्ञापन


तांत्रिक ने पूजा-पाठ करके उसे नौकरी लगवाने और घर के सभी कष्ट दूर करने का झांसा दिया। उसने इस तरह गुमराह किया कि युवक भी जाल में फंस गया और आखिरकार तांत्रिक पूजा-पाठ करने को लिए गए 11 तोले सोने के बदले स्टेपलर की पिन थमाकर फरार हो गया।

कालका पुलिस ने तांत्रिक और उसके चेले के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी कालका से फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, कालका के कुराड़ी मोहल्ला निवासी मनीष चावला ने कहीं तांत्रिक अब्दुल हाफिज का विज्ञापन देखा, जिसमें घर की सभी परेशानियां दूर करने, नौकरी दिलाने सहित कई लुभावने प्रचार किए गए थे।
विज्ञापन


मनीष 31 जनवरी को अपनी मां के साथ कालका बाजार में तांत्रिक के दफ्तर में जा पहुंचा। यह दफ्तर हाल में ही खुला था। यहां तांत्रिक का एक चेला छोटू भी काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन तांत्रिक ने कुछ पूजा बताई और 250 रुपये फीस ली। कुछ दिन बाद मनीष फिर अपनी मां के साथ गया तो तांत्रिक ने दोबारा 250 रुपये फीस ली। जब तीसरी बार मां-बेटा फिर गए तो तांत्रिक ने बड़ी पूजा करके नौकरी लगवाने के लिए 14 हजार रुपये देने को कहा।

मनीष ने 14 हजार रुपये की नकदी होने से इनकार किया तो तांत्रिक ने कहा कि अगर घर में 11 तोले सोना है, तो वही लेकर आओ। सोने की पूजा करने के बाद नौकरी लग जाएगी। मां-बेटे ने ऐसा ही किया।

बुधवार को तांत्रिक के पास सोना लेकर गए और उसने मटके में सोना डालकर कुछ टोटका किया। फिर एक रूमाल बांधकर मनीष और उसकी मां को यह कहकर दिया कि यह पूजा वाला सोना है।

घर जाने से पहले एक बार मंदिर में जाकर फिर से इस सोने की वही पूजा करना, जो बताई गई है। जब मंदिर में जाकर पूजा करने के लिए मां-बेटे ने रूमाल खोला तो उसमें स्टेपलर की पीन बड़े-बड़े गुच्छे में उलझी हुई निकली।


यह देखते ही मां-बेटे के होश उड़ गए। जब दोनों वापस तांत्रिक के दफ्तर आए तो वह अपने चेले के साथ फरार हो चुका था। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed