{"_id":"b3fee40a7b89721bfd530fe271f190a1","slug":"fraud-by-the-name-to-fill-up-income-tax-return-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स रिटर्न भरवाने को कोई कहे तो सावधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनकम टैक्स रिटर्न भरवाने को कोई कहे तो सावधान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
अगर कोई आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरवाने को कहे तो सावधान। आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। हाल ही में आई क्लिक के माध्यम से एक व्यक्ति पर इनकम टैक्स रिटर्न के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। ठगी का यह मामला बठिंडा निवासी एक युवक के साथ हुआ। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिकायत तलवंडी साबो, बठिंडा निवासी सुखचैन सिंह ने दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार वह विदेश जाने की फॉरमेलिटी जानने चंडीगढ़ आया थे। इसके बाद उसे इनकम टैक्स रिटर्न बनाने की जरूरत थी। इस दौरान उनकी मुलाकात कुलविंदर सिंह नामक व्यक्ति से हुई।
विज्ञापन
उसने रिटर्न बनाने के नाम पर दो बार में उससे नौ हजार पांच सौ रुपये लिए। इसके बाद आरोपी चंडीगढ़ से फरार हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आसपास के लोगों से आरोपी के बारे में पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आई क्लिक के माध्यम से लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
वहीं सेक्टर-17 थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई। हालांकि शिकायतकर्ता को आरोपी के नाम के अलावा उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस आरोपी का फोन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।