फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud, branded cloth fraud, raid on cloth shop, raid on cloth showroom, chandigarh , manimajra

ब्रांडेड कंपनी के टैग लगाकर बेचते थे कपड़े, लाखों का सामान जब्त

Mon, 04 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
fraud, branded cloth fraud, raid on cloth shop, raid on cloth showroom, chandigarh , manimajra
ब्रांडेड कंपनियों के टैग लगाकर कपड़े बेचने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मनीमाजरा स्थित मोरी गेट बाजार और कृष्णा मार्केट में सोमवार को छापा मारा। इस दौरान पुलिस को साईं ट्रेडर्स और मां ज्वाला गारमेंट्स की दुकान से कई ब्रांडेड कंपनियों के लाखों रुपये के कपड़े मिले। 
विज्ञापन


शिकायत देने वाली कंपनी स्पीड नेटवर्क की अधिकारी रत्ना कपूर ने बताया कि दोनों दुकानों से फर्जी टैग लगे हुए भारी मात्रा में कपड़े बरामद हुए हैं। मनीमाजरा थाना पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रत्ना कपूर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि साईं ट्रेडर्स और मां ज्वाला गारमेंट्स दुकानों पर उनकी कंपनी के टैग लगाकर कपड़े बेचे जा रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मनीमाजरा थाना पुलिस और स्पीड नेटवर्क की अधिकारी ने मिलकर साईं ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को टॉमी हीलफिगर, जीटीएस स्टार, सुपर ड्राइव समेत अन्य ब्रांड के कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने मां ज्वाला गारमेंट्स पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को तीन मंजिला दुकान में ब्रांडेड कंपनी के नकली टैग लगे कपड़े बरामद हुए। पुलिस ने सभी ब्रांडेड कंपनी के टैग लगे कपड़ों को जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी के टैग लगाकर कपड़े बेचने वाले मां ज्वाला गारमेंट्स के राजकुमार संधू और साईं ट्रेडर्स के मालिक  मनीष अरोड़ा के खिलाफ रत्ना कपूर ने शिकायत दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


दुकानदारों ने की नारेबाजी 
मनीमाजरा में पुलिस की रेड की सूचना मिलते ही वहां के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी और राज कुमार संधू की दुकान पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान दुकानदारों ने सड़क पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। मनीमाजरा व्यापार मंडल के मलकीत सिंह ने बताया कि इस तरह कंपनी के कर्मचारियों का दुकानों में आकर रेड मारना गलत है। अगर कंपनी को रेड मारनी है तो लुधियाना और दिल्ली जाकर फैक्टरी में क्यों नहीं रेड मारते हैं। मलकीत सिंह ने कहा कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर एसएसपी से मुलाकात कर इसकी शिकायत देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed