फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fracas between eunuchs in dispute on border, burned self

सीमा विवाद को लेकर किन्नर ने लगाई खुद को आग, गंभीर

Thu, 19 May 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
fracas between eunuchs in dispute on border, burned self
खुद को लगाई आग

सेक्टर-25 में बुधवार सुबह सीमा विवाद को लेकर दो किन्नरों में लड़ाई के बाद एक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर जला लिया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने गंभीर घायल किन्नर को पीजीआई में भर्ती करवाया। वहां डाक्टरों ने बताया कि वह करीब 90 प्रतिशत झुसल गया है। फिलहाल, झुलसे किन्नर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना सेक्टर-25 में बुधवार सुबह हुई। हादसे में डिंपल नाम का किन्नर झुलसा है। दरअसल, डिंपल कुछ समय पहले ही चंडीगढ़ आया था। इसी बीच वह खरड़ साइड में चला गया। लेकिन, कुछ दिनों पहले दोबारा से चंडीगढ़ आ गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह एक किन्नर से सुबह सीमा विवाद को लेकर लड़ाई करने लगा।

विज्ञापन

 

उसने आरोप लगाया कि  एरिया उसका है जबकि दूसरा किन्नर जबरदस्ती घुस गए। लेकिन, दूसरे किन्नर ने कहा कि अभी तुम नए आए हो, इसलिए तुम्हारा एरिया बांटा नही गया है। इस बात से नाराज डिंपल ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जब तक लोग आग बुझा पाते किन्नर पूरी तरह से झुलस गया था। इसके बाद उसको पीजीआई में भर्ती करवाया गया। वहीं, चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की प्राथमिक जांच के बाद किन्नर डिंपल पर सुसाइड की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed