फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people killed in road accident in Firozpur of punjab

ट्रैक्टर-ट्राली और ट्राले की भिड़ंत में चार की मौत, पूरे गांव में चीख-पुकार के साथ मच गया कोहराम

Tue, 30 Apr 2019 06:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Four people killed in road accident in Firozpur of punjab
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली

फिरोजपुर के जीरा से अमृतसर तूड़ी बनाने के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्राली (पीछे मशीन बंधी थी) को बस्ती बुईयां हाजियां वाली के पास एक ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। एक जख्मी हो गया। उसे अमृतसर रेफर किया गया है। चालक घटनास्थल पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया। घटना सोमवार रात 11 बजे घटी। थाना जीरा पुलिस ने मंगलवार को ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मस्तान सिंह निवासी बुईयां वाला ने बताया कि इस गांव के लोग अमृतसर के गांवों में मशीन ले जाकर तूड़ी तैयार करते हैं। सोमवार देर रात गांव बुइयां वाला निवासी अजीत सिंह पुत्र हरभिंदर सिंह, लखविंदर सिंह पुत्र छिंदर सिंह, इकबाल सिंह पुत्र बोहड़ सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह और जगबीर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली पर तूड़ी वाली मशीन के साथ अमृतसर जा रहे थे। 

विज्ञापन

जैसे ही वह बठिंडा-अमृतसर रोड स्थित बस्ती बुईयां हाजियां वाली के पास पहुंचे 18 टायर वाले ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खेतों में पलट गई। हादसे में अजीत सिंह, लखविंदर सिंह और इकबाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हरजिंदर सिंह और जगबीर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को अमृतसर के एक अस्पताल में रेफर किया गया। वहां हरजिंदर सिंह की मौत हो गई।

थाना जीरा के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। उधर, मस्तान सिंह ने बताया कि हादसे के बाद गांव बुइयां वाला में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरे गांव में मातम छा गया हैं क्योंकि चारों मरने वाले एक ही गांव के रहने वाले हैं। गांव के लोग हर सीजन अमृतसर के आसपास गांवों में तूड़ी बनाने के लिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed