{"_id":"6585688d1f8c5942ec04484a","slug":"four-people-died-after-truck-overturned-on-car-in-moga-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: मोगा में पत्थर से लदा टिप्पर कार के ऊपर पलटा, चार लोगों की मौत, चार साल की बच्ची सलामत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दर्दनाक हादसा: मोगा में पत्थर से लदा टिप्पर कार के ऊपर पलटा, चार लोगों की मौत, चार साल की बच्ची सलामत
Fri, 22 Dec 2023 04:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Dec 2023 04:18 PM IST
सार
हादसा पंजाब के मोगा जिले के गांव बुट्टर के पास हुआ है। जान गंवाने वालों में नवविवाहित जोड़ा और दो अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
सड़क पर बिखरे पत्थर और मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार टिप्पर संतुलन बिगड़ने से कार के ऊपर पलट गया। टिप्पर पर पत्थर लदे थे। हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। वहीं चार साल बच्ची सलामत है। जानकारी के मुताबिक परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ से मोगा में शादी समारोह में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
हादसा गांव बुट्टर के पास हुआ है। जान गंवाने वालों में नवविवाहित जोड़ा और दो अन्य लोग शामिल हैं। निहाल सिंह वाला के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बुट्टर के पास तेज रफ्तार पत्थर से भरा टिप्पर संतुलन बिगड़ने की वजह से एक कार के ऊपर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में फंसे चार लोगों क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में मोगा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक चार साल की बच्ची सलामत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन