फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four people dead in major road accident in gohana

हरियाणाः गोहाना में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

Mon, 28 Dec 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा) Updated Mon, 28 Dec 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
four people dead in major road accident in gohana

एक कार के पेड़ से टकराने से हुए हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। तस्वीरें। हादसा रोहतक-गोहाना-पानीपत नेशनल हाईवे 719-ए पर भैंसवाल गांव के पास मोड़ पर आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोहाना का यह परिवार अपने पैतृक गांव जौली से झज्जर जिले के गांव मारौत जा रहा था। हादसे में कार में सवार पांच में से चार की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे व एक महिला और महिला का भाई शामिल है।
विज्ञापन


हादसे में एक तेरह साल की लड़की घायल हो गई। सभी को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जहां घायल लड़की को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, मृतकों का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियों में मामा के घर जा रहे थे बच्चे

four people dead in major road accident in gohana

पुलिस के मुताबिक जौली गांव निवासी अनिल (34) सेना में कार्यरत है। फिलहाल उसकी ड्यूटी चंडीगढ़ में है, जहां परिवार सहित रहता था।

दो दिन पहले स्कूलों में शीतकालीन अवकाश हो गए। ऐसे में वह रविवार को ही पत्नी अंजू (30), बेटी पंकज (11), बेटे हर्ष (09) और हैप्पी (01) के साथ पैतृक गांव जौली आया था।

रात को मंजू का भाई झज्जर जिले के गांव मारौत निवासी राम कार लेकर आ गया, ताकि सोमवार सुबह बहन और उसके तीनों बच्चों को घर ले जा सके। सुबह पांचों लोग कार से झज्जर के लिए रवाना हुए।

गोहाना से पांच किलोमीटर दूर भैंसवाल मोड़ पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर में अंजू, राम, हर्ष और हैप्पी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पंकज को राहगीरों ने किसी तरह निकाल कर पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया।

अपनों को खोजती रहीं अनिल की आंखें
एक साथ चार मौत होने से परिवार में मातम का माहौल है। अनिल की आंखें कभी मासूम हैप्पी और हर्ष को तो कभी अंजू को ढूंढ रही हैं। अगले ही पल उसे पीजीआई में दाखिल बेटी पंकज का ख्याल आता है। अपने साले राम के परिजनों को भी बीच-बीच में ढांढस बंधाता है। शाम को सभी शव जौली लाए गए, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed