{"_id":"6399b4018b439435ea0ce69b","slug":"four-killed-in-separate-road-accidents-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पांच सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, फेज-10 में डिवाइडर से टकराकर कार पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: पांच सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, फेज-10 में डिवाइडर से टकराकर कार पलटी
Wed, 14 Dec 2022 05:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:03 PM IST
सार
हादसा इतना भयानक था कि उसका सिर कुचला गया और उसकी एक आंख भी बाहर आ गई। उसे तुरंत फेज-6 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फेज-11 में पीजी रहता था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
फेज- 10 में पलटी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोहाली जिले में पांच अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पहले मामले में फेज-10 में कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद पेड़ व सिल्वी पार्क की रेलिंग से टकरा कर पलट गई। हादसे में 22 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वाला युवक सिमरनजीत सिंह दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। वह फेज-10 स्थित एक कैफे में काम करता था। घटना बुधवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे की है। जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि सिमरनजीत फेज-10 स्थित एक कैफे में काम करता था। नाइट ड्यूटी के दौरान उसकी पहचान का ग्राहक कॉफी लेने आया। इस दौरान सिमरनजीत सिंह अपनी सफेद रंग की टैक्सी (स्विफ्ट डिजायर) से कोक खरीदने फेज-11 गया। वापस आते समय कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और बाद में रेलिंग पर चढ़ गई। जोरदार आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि उसका सिर कुचला गया और उसकी एक आंख भी बाहर आ गई। उसे तुरंत फेज-6 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फेज-11 में पीजी रहता था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन