फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four including Chandigarh mother and son died in a road accident in Nawanshahr

Punjab News: नवांशहर में सड़क हादसे में चंडीगढ़ के मां-बेटे समेत चार की मौत, तरनतारन में गई दो की जान

Sun, 09 Apr 2023 09:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर/तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर/तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 09:40 PM IST
सार

जांच अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में मोटरसाइकिल सवार की गलती लग रही है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोटर साइकिल सवार प्रवासी मजदूर हैं और इनके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Four including Chandigarh mother and son died in a road accident in Nawanshahr
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के नवांशहर जिले के कस्बा जाडला के पास चंडीगढ़-जालंधर मुख्य मार्ग पर कार व मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 38 सी निवासी रविंदर पाल सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर से माथा टेक कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी क्रेटा कार की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार गलत दिशा में जा रहा था और इसी के चलते टक्कर हुई। इस हादसे में कार में सवार रविंदर पाल सिंह व उनकी माता हरमहिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मोटर साइकिल पर सवार दोनों प्रवासी मजदूरों की भी मौत हो गई। कार सवार रविंदर पाल सिंह की पत्नी इंद्रप्रीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा गांव नाईमजारा के पास हुआ है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में मोटरसाइकिल सवार की गलती लग रही है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोटर साइकिल सवार प्रवासी मजदूर हैं और इनके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है कि वे कहां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरनतारन में बाइकों की टक्कर में दो की मौत
तरनतारन में सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। थाना झब्बाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीती रात कुलदीप सिंह निवासी फतेहपुर अपनी बाइक पर झब्बाल से भिखीविंड की तरफ जा रहा था। आगे से बाइक पर प्रदीप सिंह उर्फ दीपू निवासी गोसाबाद अपने दोस्त हरजीत सिंह के साथ झब्बाल की तरफ आ रहा था। गांव छिछरेवाल नजदीक पहुंचने पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में कुलदीप सिंह और प्रदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हरजीत सिंह का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed