{"_id":"5c6568f1bdec222be7358cd9","slug":"four-friends-killed-in-road-accident-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसाः लुधियाना में पुलिया से टकराई कार, चार दोस्तों की मौके पर मौत...परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसाः लुधियाना में पुलिया से टकराई कार, चार दोस्तों की मौके पर मौत...परिवार में मचा कोहराम
Fri, 15 Feb 2019 09:06 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में सड़क हादसा
वैलेंटाइन डे के दिन चार दोस्तों की जान चली गई। हादसे के बाद सभी परिवारों में कोहराम मचा है। हादसा पंजाब के लुधियाना का है। यहां के गांव रामपुर के पास गुरुवार दोपहर बाद नहर पर बनी पुलिया से ओवर स्पीड कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार तीन युवाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि चौथे युवक ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चारों युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच थी। सभी गांव कटाणी कला स्थित एक कालेज में पढ़ते थे और आपस में दोस्त भी थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी। एएसआई गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि गांव भमां कला निवासी जश्नप्रीत सिंह, नवजोत सिंह, गांव भगवानपुरा (समराला) निवासी तेजिंदर सिंह और गांव भादपुर निवासी परमवीर सिंह गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे अपनी कार में नीलो की तरफ जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
जब उनकी कार गांव रामपुर के पास से गुजर रही थी कि तभी वह नहर पर बनी पुलिया से सीधे जाकर टकरा गई। टक्कर से कार दो फाड़ हो गई। आसपास के लोगों ने युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक कार में सवार जश्नप्रीत, नवजोत और तेजिंदर सिंह की मौत हो चुकी थी। परमवीर सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन