{"_id":"5f3d71458ebc3e3ce65e10fa","slug":"four-arrested-with-fake-currency-in-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर: लॉकडाउन में 15 लाख की नकली करेंसी चलाई, अब 5.93 लाख समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होशियारपुर: लॉकडाउन में 15 लाख की नकली करेंसी चलाई, अब 5.93 लाख समेत चार गिरफ्तार
Thu, 20 Aug 2020 12:08 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना समेत चार शातिरों को काबू कर उनसे 5.93 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। गिरोह के सरगना अमरिंदर सिंह ने बताया कि उसने लॉकडाउन में करीब 15 लाख की नकली करेंसी तैयार कर बाजार में चलाई थी।
विज्ञापन
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग बड़े स्तर पर नकली करेंसी बनाने और चलाने का काम कर रहे हैं। ये लोग नकली करेंसी के साथ टैगोर नगर के चो के पास खड़े हैं। इस पर पुलिस ने दो एक्टिवा पर सवार चार आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान अमरिंदर सिंह निवासी सेंट्रल टाउन, हरंजिदर भारती निवासी ऊना के रूप में हुई है। वह इस समय बजवाड़ा कलां में रहता है। बाकी दो की पहचान जगतार सिंह निवासी किला वरुण और गुरसिमरन जीत सिंह उर्फ बाब उर्फ सोडी निवासी फगूड़ा के तौर पर हुई है। आरोपियों से 5.93 लाख की नकली करेंसी के अलावा दो डिजिटल कलर प्रिंटर स्कैनर, एक लैपटॉप, टेप रोल, दो कटर, दो एक्टिवा बरामद किए।
विज्ञापन
20 लाख का कर्ज उतारने को बनाने लगा नकली नोट
गिरोह के सरगना अमरिंदर सिंह ने बताया कि ग्रीन ब्यू पार्क के पास उसने दुकान खोली थी। वह नहीं चली तो 20 लाख रुपये का कर्ज हो गया। उसे उतारने के लिए उसने नकली करेंसी बनानी शुरू कर दी। वह को एक चैनल का पत्रकार बताकर इस धंधे में लगा हुआ था। आरोपी गुरसिमरनजीत सिंह के खिलाफ पहले ही अवैध खनन और शराब तस्करी का मामला दर्ज है। आरोपी जगतार सिंह जो कि सीटी सेंटर में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत है, के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में जिला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में मामला दर्ज है। इस मामले में वह 29 मार्च को लुधियाना से जमानत पर बाहर आया है।