फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Arrest in murder of woman in talwara

Punjab: जंगल में मिला था महिला का शव, पुलिस जांच में खुलासा-पांच माह के बच्चे को लेने के लिए की गई थी हत्या

Tue, 26 Mar 2024 08:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 08:43 PM IST
सार

24 मार्च को सहोड़ा कंडी के जंगल में महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान गांव भवानल के नरिंदर सिंह की पत्नी सुनीता रानी के रूप में हुई है। मृतका के पति नरिंदर सिंह (45) ने बताया कि उसकी पत्नी अपने पांच माह के बेटे को लेकर 23 मार्च को माता-पिता के घर ग्राम डंडोह थाना हरियाणा चली गई थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची।

विज्ञापन
Four Arrest in murder of woman in talwara
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

तलवाड़ा के गांव सहोड़ा कंडी के जंगलों से मिले अज्ञात महिला के शव का मामला सुलझ गया है। जांच में पता चला है कि कुछ लोगों ने मिलकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर सुलझाकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान गांव भवानल के नरिंदर सिंह की पत्नी सुनीता रानी के रूप में हुई है। मृतका के पति नरिंदर सिंह (45) ने बताया कि उसकी पत्नी अपने पांच माह के बेटे को लेकर 23 मार्च को माता-पिता के घर ग्राम डंडोह थाना हरियाणा चली गई थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। इस बीच उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश करनी शुरू कर दी, लेकिन पत्नी का कहीं से भी कोई सुराग न लगा। 
विज्ञापन


24 मार्च को उन्हें पता चला कि सहोड़ा कंडी के जंगल में महिला का शव मिला, जो सुनीता रानी का था। नरिंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव के नरिंदर भाटिया उर्फ विक्की पुत्र धर्म चंद ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला नरिंदर कौर उर्फ जस्सी से शादी कर ली थी। ये दोनों और उनका एक दोस्त राहुल पुत्र रघुनाथ निवासी वाल्मीकि मोहल्ला दसूहा के हैं, जिसकी कोई भी संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि शनिवार को नरिंदर भाटिया और नरिंदर जस्सी सुनीता रानी को गांव सहोड़ा कंडी स्थित गगन जी के टीले पर माथा टेकने ले गए। वहां राहुल ने सुनीता से बच्चा छीनकर गुलशन को दिया। सुनीता ने अपने बच्चे को वापस लेने की जिद की तो उसे जंगल में ले जाकर पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। 


नरिंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने राहुल पुत्र रघुनाथ सिंह, गुलशन पत्नी थॉमस निवासी तग्गर कलां हाल निवासी एम्मा मांगट, नरिंदर भाटिया उर्फ विक्की और पत्नी नरिंदर कौर भाटिया उर्फ जस्सी निवासी भवनाल थाना हाजीपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को भी बरामद कर पिता को सौंप दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed