फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former sarpanch shot himself in Dinanagar police station

Punjab News: एकतरफा प्यार में पूर्व सरपंच का खौफनाक कदम, थाने के अंदर खुद को मारी गोली

Sun, 05 Mar 2023 10:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Mar 2023 10:49 PM IST
सार

एसएसपी हरीश दयामा ने बताया कि सोहल के पूर्व सरपंच बलजीत के खिलाफ 17 फरवरी को शिकायत मिली थी कि वह एक शादीशुदा महिला को एकतरफा प्यार के चलते तंग कर रहा है। वह महिला को अपना वैवाहिक जीवन छोड़कर साथ रहने का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन
Former sarpanch shot himself in Dinanagar police station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव सोहल के पूर्व सरपंच बलजीत सिंह ने एकतरफा प्यार में अपनी सुनवाई न होने पर नाराज होकर थाने के ही शौचालय में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में अमृतसर के अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


पूर्व सरपंच के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई थी कि वह एकतरफा प्यार में पड़कर एक शादीशुदा महिला पर दबाव बना रहा है कि वह उसके साथ रहे। इस संबंध में एसएसपी ने खुद थाने में पहुंच कर पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसएसपी हरीश दयामा ने बताया कि सोहल के पूर्व सरपंच बलजीत के खिलाफ 17 फरवरी को शिकायत मिली थी कि वह एक शादीशुदा महिला को एकतरफा प्यार के चलते तंग कर रहा है। 
विज्ञापन


वह महिला को अपना वैवाहिक जीवन छोड़कर साथ रहने का दबाव बना रहा है। इस शिकायत की पड़ताल के लिए थाना दीनानगर के प्रभारी ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। इसी दौरान बलजीत सिंह ने थाना प्रभारी से शौचालय जाने की इच्छा जाहिर की। उसने शौचालय में पहुंचकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने दाएं कंधे पर गोली चला दी और फिर खुद ही दरवाजा खोल कर बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि इस सबंध में थाना प्रभारी ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होनें बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया कि उक्त पूर्व सरंपच ने एकतरफा प्यार में पड़ कर तैश में आकर खुद को गोली मारी है।


मुक्तसर: राइफल साफ करते समय गोली चलने से एएसआई की मौत
थाना लंबी में तैनात एएसआई बलराज सिंह की ड्यूटी के दौरान राइफल साफ करते समय अचानक गोली चलने से मौत हो गई। डीएसपी बलकार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब पौने 11 बजे एएसआई बलराज सिंह थाने में ही अपनी राइफल साफ कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चल गई और मौके पर ही एएसआई की मौत हो गई। बलराज सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए गिद्दड़बाहा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed