{"_id":"bc85b0bc1e609f95865aedba82e087ca","slug":"former-minister-personal-assistent-intimidated-by-the-notorious-villain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के पीए को कुख्यात बदमाश ने धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री के पीए को कुख्यात बदमाश ने धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनामी बदमाश विनोद उर्फ पानू ने बिट्टू मर्डर केस में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा को गवाही न देने की धमकी दी है। शर्मा का कहना है कि फोन पर कॉल कर पानू ने धमकी दी है कि अगर गवाही होगी तो उसका बुरा अंजाम भी भुगत लेना। कुछ देर हुई बातचीत के बाद पानू ने फोन काट दिया। शर्मा ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी, जिस पर विनोद पानू उर्फ काना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही ललित व उसके परिवार के लोगों को चार गनमैन सिक्योरिटी के लिए दे दिए हैं।
विज्ञापन
आईजी से मिलकर मांगी सुरक्षा
मामले को लेकर ललित शर्मा आईजी अनिल कुमार राव से मिले और उन्हें जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी उसके बारे में बताया। साथ ही परिवार को जान का खतरा होने की बात कही है। आईजी राव ने तुरंत प्रभाव से सिविल लाइन थाना पुलिस को शर्मा की सिक्योरिटी में चार गनमैन लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बातचीत के अंश
दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई
कॉलर - ललित शर्मा जी विनोद पानू बोल रहा हूं?
ललित - कौन विनोद पानू?
कॉलर - विनोद पानू जान गए होंगे, गवाही मत देना।
ललित - कौन पानू मैं तो नहीं जानता किस गवाही की बात कर रहे हैं?
कॉलर- बिट्टू मर्डर केस की बात कर रहा हूं मैं?
ललित - मेरे भतीजे को तुम लोगों ने क्यों मार दिया... गवाही तो होगी ही।
कॉलर - मेरे दुश्मनों के ग्रुप के लोगों के साथ उठता बैठता था, तुम्हें बता दिया है... अब गवाही दोगे तो तुम्हारा अंजाम भी बुरा होगा?
ललित - बिट्टू को तुमने मार दिया... अब इससे बुरा क्या होगा ...गवाही तो देंगे ही।
कॉलर - ठीक है फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना... इतना कहकर फोन काट दिया।
(जैसा कि ललित शर्मा ने बताया)
एक महीने पहले आवास के बाहर हुई थी फायरिंग
ललित शर्मा के आवास पर करीब एक महीने पहले कुछ अज्ञात बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए थे। मामले की शिकायत ललित ने सिविल लाइन पुलिस को दी थी। मौके पर पुलिस की एक पीसीआर पहुंची थी। फायर करने वाले बाइक सवार थे जो वारदात कर मौके से फरार हो गए। दोनों मामलों को पुलिस एक साथ जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
‘अजय पूनिया के कहने पर हुआ सब’
पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा का कहना है कि वर्ष 2014 में जनवरी महीने में उसके भतीजे बिट्टू की बदमाशों ने नीलकंठ कांप्लेक्स में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में विनोद पानू उर्फ काना गिरफ्त से बाहर है। एक बदमाश अजय पूनिया सहित कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शर्मा का कहना है कि सेंट्रल जेल टू में बैठा अजय पूनिया इस गेम को चला रहा है। उसके कहने पर ही विनोद पानू ने फोन से धमकी दी है।
धमकी मामले में पुलिस नाकाम
मोबाइल फोन से ललित शर्मा को धमकी मिलने के साथ ही शहर के लोगों में क्राइम को लेकर भय का माहौल है। पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे एवं हजकां सुप्रीमो को भी उनके सेक्टर 15 स्थित आवास पर पत्र भेजकर करोड़ रुपये देने की मांग की थी। रुपये न देने पर कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को जान का खतरा बताया गया था। इस मामले में भी पुलिस मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच सकी।