फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former IAS officer loses Rs 85 lakhs in fraud

रिटायर्ड आईएएस से 85 लाख की ठगी, निवेश में मुनाफे के नाम पर की धोखाधड़ी

Fri, 16 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
 Former IAS officer loses Rs 85 lakhs in fraud
निवेश के नाम पर ठगी - फोटो : demo pic
निवेश के नाम पर ज्यादा मुनाफा करवाने के नाम पर दिल्ली निवासी रिटायर्ड आईएएस से चंडीगढ़ निवासी ने 85 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित रिटायर्ड आईएएस की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने कंपनी कर्मचारी पर केस दर्ज कर लिया।  पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत दिल्ली के मेहरौली निवासी रिटायर्ड आईएएस भूपेंदर लांबा ने सेक्टर-18 निवासी कंपनी कर्मचारी विक्रम कुकरेजा के खिलाफ केस दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष किसी जानकार के माध्यम से उनकी मुलाकात विक्रम कुकरेजा से हुई। इस दौरान उसने बताया कि वह इंवेस्टमेंट के नाम पर ज्यादा मुनाफा करवाने का काम करता है।
विज्ञापन


इसके साथ आरोपी ने लालच दिया कि चेक की जगह नगद जमा कराने पर ज्यादा फायदा होगा। इसी झांसे में फंसाकर आरोपी ने कई किस्तों में रिटायर्ड आईएएस लांबा से कुल 85 लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन मुनाफे के समय वह पैसा नहीं आने का बहाना करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता लांबा के अनुसार इस तरह आरोपी कई महीने उन्हें कॉल और चक्कर कटवाता रहा। बाद में ठगे जाने का अहसास होने पर उन्होंने सेक्टर-19 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता के द्वारा दिए गए दस्तावेज की जांच चल रही है। इसके अलावा जल्द ही आरोपी विक्रम कुकरेजा को पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed