फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Forced marriage and rape with minor girl

सगी मां की करतूत ने बेटी को दिया जिंदगी भर का जख्म

Mon, 14 Apr 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 14 Apr 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
Forced marriage and rape with minor girl

ढंढारी कलां इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी 16 साल की बेटी की शादी जबरन दोगुनी उम्र के व्यक्ति के साथ कर दी। युवक उसे जबरन अपने घर ले गया और दस दिन तक जबरदस्ती दुराचार किया।

विज्ञापन


किसी तरह नाबालिग वहां से भाग निकली और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी मां, बिचौलिया महिला रीटा और मोहल्ला महादेव नगर निवासी बावा दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर, सोमवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया।

जांच अधिकारी किरण लता ने बताया कि किशोरी के पिता की करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले रीटा नाम की महिला ने पीड़िता की मां को उसकी शादी के लिए कहा लेकिन युवती ने अपनी उम्र छोटी होने का कहकर मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद दो अप्रैल को उसकी मां ने उससे दोगुनी उम्र के बावा दीन से उसकी शादी जबरदस्ती कर दी। शादी के बाद आरोपी बावा दीन उसे जबरदस्ती अपने साथ घर ले गया और वहां जबरन दुराचार किया।


इस दौरान आरोपी ने उसे कहीं जाने भी नहीं दिया। रविवार को मौका देख पीड़ित वहां से निकल गई और इसकी शिकायत पुलिस के पास की।

किरण लता बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल के बाद पीड़ित लड़की को इलाके में ही रहने वाली महिला के पास छोड़ा गया है। बाकी उसे कहा रखना है अदालत से आदेश के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed