फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foetus in Sweet Box near Hospital

मिठाई के डिब्बे में भ्रूण मिलने से हड़कंप

Sat, 23 Aug 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Aug 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
Foetus in Sweet Box near Hospital

जीएमसीएच 32 के गेट के पास शुक्रवार सवेरे डब्बे के अंदर से भ्रूण मिला। इससे हास्पिटल के बाहर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भ्रूण को हास्पिटल में रखवा दिया है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ परचा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सवेरे जब सफाई कर्मचारी हास्पिटल के बाहर गेट के पास सफाई का काम कर रहा था, तभी कर्मचारी को एक मिठाई का डिब्बा मिला। मिठाई के डब्बे को खोला तो उसमें भ्रूण था।
विज्ञापन


कर्मचारी ने इसके बारे में अपने साथियों को बताया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के रेहड़ी वाले व अन्य लोगों से पूछताछ की। उसके बाद सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी जीएमसीएच 32 में एक महिला बच्चे को जन्म देकर फरार हो गई थी। बाद में फीड नहीं मिलने पर नवजात की मौत हो गई थी। उस दौरान सेक्टर 34 पुलिस ने मामला दर्ज किया जांच की थी, लेकिन महिला का सुराग नहीं लग पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed