फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   flat draw cancelled

फ्लैटों का ड्रा: पहले 2 दिन लेट, अब 2 माह लटका

Thu, 06 Mar 2014 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Mar 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
flat draw cancelled

चुनाव आचार संहिता के लागू होने के कारण वीरवार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की ओर से 320 फ्लैटों लिए निकाले जाना वाला ड्रा स्थगित कर दिया गया। पहले ड्रा 4 मार्च को निकलना था, लेकिन इसे 6 मार्च के लिए स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


ड्रा अगर चार मार्च को निकल जाता तो लोगों को फ्लैट अलॉट हो गए होते क्योंकि उस दिन चुनाव आचार संहिता नहीं लगी थी। अब इन फ्लैटों के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


कई लोग तो सुबह सीएचबी के कार्यालय में होने वाले ड्रा में हिस्सा लेने के लिए भी पहुंच गए थे। वहां आकर उन्हें पता चला कि ड्रा स्थगित हो गया है।

सीएचबी की ओर से डॉ.अंबेडकर आवास योजना 2009 के तहत एक कमरे के 320 फ्लैटों के लिए फाइनल ड्रा निकाला जाना है। सीएचबी ने डॉ.अंबेडकर आवास योजना 2009 के तहत प्रारंभिक ड्रा 9 अक्तूबर, 2009 को निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रारंभिक ड्रा में सफल रहे लोग लगभग साढ़े चार सालों से फाइनल ड्रा का इंतजार कर रहे हैं। अब जब ड्रा की तिथि तय हो गई तो चुनाव आचार संहिता लगने के कारण लोगों का फ्लैट मिलने का सपना अधूरा रह गया।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सेक्टर-38 (वेस्ट), 49 और 50 में फ्लैट दिए जाने हैं।

सीएचबी ने 24 फरवरी इस योजना के उन असफल आवेदकों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं, जिनका नाम सफल आवेदकों की सूची में नहीं था। गत  सोमवार को इस योजना के तहत आपत्ति दर्ज कराने वालों को निजी सुनवाई हुई थी।


सीएचबी की ओर से 415 सफल आवेदकों की सूची तैयार की गई थी, जिनमें से 320 का नाम ड्रा में निकाला जाना था। इस योजना के तहत जहां 240 फ्लैट अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अलॉट किए जाने हैं, वहीं 80 फ्लैट सफाई कर्मियों को अलॉट होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed