दर्दनाक हादसे से कैथल में कोहराम, पुल से स्कॉर्पियो गाड़ी गिरी, छह दोस्तों की मौत
- पूंडरी-ढांड रोड पर शनिवार देर रात्रि हुआ हादसा।
- रात्रि एक बजे तक 3 युवकों की हो पाई पहचान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार रात्रि करीब ग्यारह बजे हुए सड़क हादसे में पांच नहीं बल्कि छह युवकों की दर्दनाक मौत हुई थी। रात के अंधेरे में एक युवक का शव नहीं दिखा यह सुबह करीब सात बजे झाड़ियों में मिला। इस तरह से इस दर्दनाक हादसे में में छह लोगों की मौत हुई। मरने वालों में चार युवक हिसार के, एक करनाल व एक फतेहाबाद जिले के हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विदित रहे कि शनिवार देर रात्रि पूंडरी-ढांड मार्ग पर गांव म्यौली ड्रेन पुल पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार पांच युवकों की देर रात मौत की जानकारी मिली थी। रात्रि एक बजे तक इनमें से 3 युवकों की पहचान हुई थी। सुबह तक सभी युवकों बिठमड़ा निवासी कपिल कुमार(26), गगसीना निवासी दीपक (22), हिसार के सुरेवाला निवासी रामकेश (25), अजय (21) व फतेहाबाद के हंसेवाला निवासी सुनील कुमार (27) की पहचान हो गई।
उधर, सुबह किसी ने बताया कि घटनास्थल पर एक और युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसकी पहचान सुरजेवाला निवासी अंकुश (22) के रुप में हुई। देर रात से परिजनों का अस्पताल में तांता लगा रहा। सुबह तक सभी छह मृतकों के परिजन अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। एसएचओ पूंडरी विरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
तीन दिन से गए थे कुल्लू मनाली: मृतक सभी छह युवक आपस में दोस्त थे और सुनील की अपनी खुद की स्कॉर्पियो गाड़ी में मनाली टूर पर गए थे। सुनील टैक्सी स्टैंड पर अपनी गाड़ी चलाता था। मृतक सुनील के भाई सुमित ने बताया कि मरने वाले सभी युवक आपस में दोस्त थे। मरने वाला गगसीना निवासी दीपक मृतक कपिल का मामा था। मृतक अजय, अंकुश व रामकेश एक ही परिवार में चचेरे भाई हैं। अंकुश बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वहीं रामकेश पढ़ाई के बाद घर पर ही अध्ययन कर रहा था। अजय कुमार बारहवीं कक्षा में था। कपिल आईटीआई से कोर्स कर रहा था। वहीं मृतक दीपक बारहवीं कक्षा का छात्र था।