फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five people of Gangster Sukha's gang arrested for ransom of Rs 5 lakh

5 लाख की मांगी फिरौती और गेट पर चलाई गोली, गैंगस्टर सुक्खा के पांच गुर्गे गिरफ्तार

Sun, 19 Aug 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Updated Sun, 19 Aug 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
five people of Gangster Sukha's gang arrested for ransom of Rs 5 lakh
सांकेतिक तस्वीर
गुरदासपुर के पुलिस स्टेशन तिब्बड़ में फरौती के 5 लाख रुपये मांगने और गेट पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने छह में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसपी गुरदासपुर ने बताया कि आरोपियों ने कबूला है कि वह विक्की गौंडर के साथी सुक्खा भिखारीवाल के लिए काम करते हैं और सुक्खा ने ही परिवार को फिरौती के लिए फोन किया था।
विज्ञापन


एसएसपी गुरदासपुर स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गोहत पोखर ने 7 अगस्त 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके व्हाट्एप पर आरोपियों ने फोन कर धमकी दी थी। इसी दिन रात 9:30 बजे उसके गेट पर कुछ लोगों ने जान से मारने की नियत से गोली चलाई। इसके तुरंत बाद किसी का फोन आया कि मेरे कहने पर ही उसके गुर्गों ने गेट पर गोली मारी है। अगली बार तुझे भी लग सकती है। फोन करने वाले ने मांग की कि वह 5 लाख रुपये उसके साथियों को दे दे। पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। 
विज्ञापन


अब इस मामले में शनिवार को पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी खुद को नाबालिग (16 से 17 साल के ) बता रहे हैं। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वह विक्की गौंडर के साथ सुक्खा भिखारीवाल के लिए काम करते हैं। सुक्खा के कहने पर ही उन्होंने गोली चलाई और सुक्खा ने ही फोन और व्हाट्सएप पर मैसेज कर पांच लाख रुपये फिरौती मांगी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपियों की उम्र की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही इस संबंध में पता चल पाएगा। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed