फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five people died in collision between bus and car in dense fog in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा: घनी धुंध में बस व कार में भिंड़त, पांच लोगों की मौत, पट्टी के रहने वाले थे सभी

Wed, 12 Jan 2022 01:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jan 2022 01:26 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में घनी धुंध की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। जीरा के नजदीक पनबस और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक पट्टी के रहने वाले थे।

 

विज्ञापन
Five people died in collision between bus and car in dense fog in Firozpur of Punjab
कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जीरा विधानसभा हलके में पड़ते गांव अमरगढ़ बाड़िया (मल्लूबानिया) के नजदीक बुधवार सुबह घनी धुंध के चलते पनबस बस और स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक महिला समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सभी पट्टी (तरनतारन) के रहने वाले हैं और लुधियाना से कार से पट्टी जा रहे थे। 

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया है। जीरा पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह बहुत धुंध थी, कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। पनबस डिपो की बस मक्खू से कोटईशेखां की तरफ आ रही थी जबकि कार जीरा से पट्टी की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


गांव अमरगढ़ बाड़िया स्थित बीकेएस कॉलेज मुहार के नजदीक पहुंचते ही दोनों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक गई। आवाज सुनकर सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार में बैठे लोग उसमें फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह कार के दरवाजे काटकर उसमें से सभी लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन कोई भी जीवित नहीं बचा। मृतकों की पहचान अरविंदर सिंह (35), अरविंदर की पत्नी अमरजीत कौर (28), प्रदीप सिंह (42), प्रदीप का भाई रणजीत सिंह (45) और जश्नप्रीत सिंह (19) निवासी पट्टी के रूप में हुई है। 


कार में सवार ये पांचों लोग दो परिवारों के हैं, सभी लुधियाना किसी काम के सिलसिले में गए थे, कार अरविंदर सिंह चला रहा था। वे वहां से कार में सवार होकर पट्टी लौट रहे थे। उधर, पुलिस ने बस कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी शवों को जीरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed