फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five people died in a road accident in Sunam of Punjab

Punjab News: सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं व एक बच्चा भी शामिल

Thu, 12 Jan 2023 07:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Jan 2023 07:15 PM IST
सार

रिश्तेदारी में आयोजित लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से लौट रहा था। गांव चट्ठा ननहेडा और छाहड के मध्य नहरी पानी की हौदी से ऑल्टो कार टकरा कर पलट गई। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को सुनाम से पटियाला रेफर किया गया।

विज्ञापन
Five people died in a road accident in Sunam of Punjab
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सुनाम में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा परिवार हादसे की भेंट चढ़ गया। हादसा गुरुवार शाम को हुआ। दर्दनाक हादसे में कार चालक जसप्रीत सिंह (23), उसकी मां चरणजीत कौर (45), रिश्तेदार वीरपाल कौर (28), परमजीत कौर (55) और जपजौत सिंह (6) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 42 वर्षीय सिमरजीत कौर को गंभीर हालत में पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


कोठे आला सिंह के सरपंच भोला राम ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला यह परिवार रिश्तेदारी में आयोजित लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से लौट रहा था। गांव चट्ठा ननहेडा और छाहड के मध्य नहरी पानी की हौदी से ऑल्टो कार टकरा कर पलट गई। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को सुनाम से पटियाला रेफर किया गया। शवों को सुनाम के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और भारी संख्या में लोग सुनाम के सरकारी अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन

 

कार के तेज रफ्तार होने की वजह से हादसे ने भयानक रूप धारण किया है। कार बेकाबू होने के बाद पानी की टंकी से टकराई है। मौके पर ही कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। गांव छाहड के सरपंच ने उन्हें हादसे की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले गांववासियों ने कार से लोगों को बाहर निकाल लिया था। मनप्रीत सिंह, एसएचओ, सुनाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed