फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five people dead in road accident in Rewari of Haryana

रेवाड़ीः एक साथ उठी पांच अर्थियां, पूरे गांव की छलक उठी आंखें...चारों तरफ मचा कोहराम

Tue, 11 Dec 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Tue, 11 Dec 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Five people dead in road accident in Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के रेवाड़ी में महेंद्रगढ़ रोड पर अनियंत्रित कार और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पिकअप में सवार गांव रामपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद मरने वालों की संख्या पांच हो गई। वहीं घायल कार चालक राजसिंह और पिकअप में सवार शेरसिंह की भी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


हादसे में मारे गए सुर्खपुर सरपंच के पति बिल्लू सिंह और अधिवक्ता राकेश यादव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके अलावा शिक्षक भोपालसिंह का मुरलीपुर में और पिकअप चालक अजीत सिंह और सुरेंद्र सिंह का रामपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुर्खपुर व रामपुरी गांव में दो-दो लोगों की निकली शव यात्रा निकली और मुरलीपुर से एक कुल पांच शव यात्राएं निकलीं। जिससे लोगों की भी आंखों में आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन


मौसी के बेटे का आया था लग्न
सुर्खपुर गांव की सरपंच पूनम के पति बिल्लू की मौसी महेंद्रगढ़ जिले के अटाली गांव में विवाहित हैं और रविवार को उसकी मौसी के बेटे का लग्न आया था। बिल्लू इसके लिए गांव निवासी राजसिंह की कार को लेकर गया था और उसके साथ गांव निवासी अधिवक्ता राकेश यादव और मुरलीपुर निवासी शिक्षक भोपाल सिंह भी साथ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Five people dead in road accident in Rewari of Haryana
हादसाग्रस्त पिकअप

भोपाल सिंह की पत्नी इस समय गांव की सरपंच हैं। अटाली गांव से लग्न समारोह में शामिल होने के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे ये कार से रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे तभी सहारनवास गांव के समीप मोड़ पर चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार पेट्रोल पंप के समीप बने डिवाइडर कट से होती हुई रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ की तरफ जा रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार और पिकअप के परखच्चे उड़ गए। 
    
दोनों गांवों में पसरा सन्नाटा
सुर्खपुर और रामपुरी में सोमवार को एक साथ दो-दो लोगों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। दुर्घटना की सूचना सुबह जैसे ही गांव के लोगों को पता चली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंच गए और परिवार को सांत्वना दी। गामीणों ने बताया कि जब दोनों के घरों से अर्थियां उठी तो गांवों के लोगों के भी आंसू निकल पड़े।
 
हादसे की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। -विद्या सागर, एसएचओ थाना रामपुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed