फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five lakh rupees extortion sought from diver in the name of Bambiha Group

गोताखोर से मांगी रंगदारी: बंबीहा ग्रुप वालों बोल रहा हूं, पांच लाख रुपये दे, नहीं तो तेरा मर्डर कर देंगे हम

Mon, 03 Oct 2022 10:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 10:50 PM IST
सार

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि शिकायत मिलते ही जांच साइबर और सीआईए को सौंप दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि रंगदारी बंबीहा गैंग के किसी गैंगस्टर ने मांगी है या फिर उनका नाम लेकर किसी दूसरे व्यक्ति ने।

विज्ञापन
Five lakh rupees extortion sought from diver in the name of Bambiha Group
गोताखोर से मांगी गई रंगदारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गोताखोर प्रगट सिंह से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम न देने पर देवेंद्र बंबीहा ग्रुप के नाम से एक माह के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रगट सिंह ने पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद सीआईए-एक, साइबर सेल समेत थाना केयूके पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गोताखोर प्रगट सिंह उर्फ रिछपाल सिंह निवासी दबखेड़ी ने बताया कि रविवार शाम सवा सात बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आए, जिसमें कहा गया कि देवेंद्र बंबीहा ग्रुप वल्लो बोल रहा हूं, पांच लाख रुपये दे, नहीं तो तेरा मर्डर कर देंगे हम। आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर पर फेसबुक की एक आईडी का स्क्रीनशॉट भी भेजा। यह आईडी किसी शिवाया गुरी के नाम पर है। आरोपी ने मैसेज में प्रगट सिंह के साथ गाली-गलौज भी की। जिस नंबर से धमकी दी गई, वह विदेशी नंबर है। 
विज्ञापन


घटना के बाद प्रगट सिंह व उनका परिवार काफी डरा है। बताया कि आरोपी ने मैसेज में उनकी मांग पूरी न होने पर एक माह के भीतर गोलियों से भूनने की धमकी दी है। प्रगट सिंह ने पहले तो इस बात को दरकिनार कर दिया था। मगर परिवार के कहने पर पुलिस को शिकायत दी है। विदित हो कि करीब 35 वर्षीय गोताखोर प्रगट सिंह ने डूबे लोगों को बचाने और पानी से शवों को निकालने के लिए अपनी टीम बनाई हुई है, जो आसपास के हर राज्य में मौके पर पहुंच निशुल्क कार्य करती है। अब तक उन्हें इस समाज सेवा के चलते स्थानीय स्तर से लेकर राज्यपाल तक 314 बार सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बोले- सीआईए को सौंपी गई है जांच
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि शिकायत मिलते ही जांच साइबर और सीआईए को सौंप दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि रंगदारी बंबीहा गैंग के किसी गैंगस्टर ने मांगी है या फिर उनका नाम लेकर किसी दूसरे व्यक्ति ने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed