फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five lakh extortion sought by writing a threat on Pakistani currency in Punjab

Amritsar: पाकिस्तानी नोट में लिखी मिली धमकी- तूने बहुत माया जोड़ ली है... अब पांच लाख की माया तैयार रख

Fri, 30 Sep 2022 07:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 07:00 PM IST
सार

नोट पर पंजाबी भाषा में लिखा है कि बाबा अशनील तूने बहुत माया जोड़ रखी है। उसे माया की काफी जरूरत है। घर से लेकर मंदिर तक के रास्ते में कोई तुझे बचाने वाला नहीं है। तुम्हें जल्दी पता लग जाएगा। तू पांच लाख रुपये की माया तैयार रख।

विज्ञापन
Five lakh extortion sought by writing a threat on Pakistani currency in Punjab
पाकिस्तानी नोट पर लिखी मिली धमकी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के छेहरटा के घनूपुर काले गांव में स्थित मंदिर श्री रामबाला जी धाम की दान पेटी से मिले पाकिस्तानी 100 रुपये नोट पर धमकी लिखी है। मंदिर प्रबंधन को जान से मारने की धमकी के साथ पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। इससे जहां मंदिर प्रबंधक कमेटी में हड़कंप है, वहीं मंदिर के आसपास के लोगों में भी दहशत है।

विज्ञापन


गौर हो कि मंदिर को उड़ाने और मंदिर के सेवादार श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अशनील जी महाराज को इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी हैं लेकिन अब तक पुलिस धमकी देने वालों का पता लगाने में पूरी तरह से असमर्थ रही है। अब पाकिस्तान की मुद्रा के 100 रुपये के नोट पर मिली धमकी के बाद मंदिर के सेवादार ने पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह और छेहरटा थाना की पुलिस को फोन पर जानकारी दी है।
विज्ञापन


मंदिर के सेवादारों का आरोप है कि पुलिस इस बारे में पूरी तरह से लापरवाह है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई और तुरंत कार्रवाई की अपील की। काले गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मंदिर में सेवा कर रहे हैं। भक्तों के चढ़ावे की गिनती के लिए जब गुरुवार रात मंदिर की दान पेटी खोली गई तो उसमें से पाकिस्तान का 100 रुपये का एक नोट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवादार ने बताया कि नोट पर पंजाबी भाषा में लिखा है कि बाबा अशनील तूने बहुत माया जोड़ रखी है। उसे माया की काफी जरूरत है। घर से लेकर मंदिर तक के रास्ते में कोई तुझे बचाने वाला नहीं है। तुम्हें जल्दी पता लग जाएगा। तू पांच लाख रुपये की माया तैयार रख। इस तरह की धमकी के बाद से इलाके में काफी दहशत है। इससे पहले 29 जुलाई को मंदिर के परिसर से एक पत्र मिला था। इसमें धमकी देने वालों के खिलाफ दी गई शिकायतों को वापस लेने को कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed