फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five arrested with Fake currency and Heroin in Kapurthala of Punjab

कपूरथला: कर्फ्यू में धड़ल्ले से बेच रहे थे नशा, पांच गिरफ्तार, जाली करेंसी, कार और प्रिंटर भी बरामद

Fri, 03 Apr 2020 01:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five arrested with Fake currency and Heroin in Kapurthala of Punjab
पुलिस गिरफ्त में पांचों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला पुलिस ने कर्फ्यू के बीच नशा बेच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाके पर आरोपियों ने एसआई पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। आगे जाकर गाड़ी दीवार से जा टकराई। पुलिस ने पीछा करके आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 1.07 लाख की जाली करेंसी, 10 ग्राम हेरोइन, जाली करेंसी छापने वाला प्रिंटर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व आई-20 कार बरामद की है। 

विज्ञापन


डीएसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि उनके नेतृत्व में थाना सिटी के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह, एसआई हरिंदर सिंह व पुलिस बल के साथ कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च की रात को दस बजे कांजली रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान डीसी चौक की तरफ से एक आई-20 कार आई, जिसमें चार युवक सवार थे। 
विज्ञापन


उन्होंने शक के आधार पर उन्हें रुकने का इशारा किया और एसआई हरिंदर सिंह कार के आगे खड़े होकर रोकने लगे। कार ड्राइवर ने हरिंदर सिंह पर जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने की कोशिश की। इसी कोशिश में कार असंतुलित होकर आगे जाकर एक दीवार से जा टकराई। पीछा कर रही पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई केवल सिंह ने कार सवार युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने अपना नाम अजय कुमार निवासी खांबरा, अर्श सैनी निवासी न्यू जवाहर नगर, लवजोत सिंह निवासी मिठापुर, धर्मेंद्र निवासी धर्मपुर आबादी खांबरा सभी निवासी जालंधर बताया। कार की तलाशी लेने पर 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जो उन्होंने कपूरथला के एक नशा तस्कर से खरीदी थी। इसके अलावा 12 हजार की जाली करेंसी, एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी बरामद हुआ।

पुलिस ने इनके पांचवें साथी रोहित भाटिया निवासी मनजीत नगर (जालंधर) को छापेमारी के दौरान पकड़ लिया। रोहित जालंधर में एक किराये के घर में बैठकर जाली करेंसी छापता था। उसके पास से पुलिस ने 95000 की जाली करेंसी और प्रिंटर बरामद किया। डीएसपी के अनुसार रोहित पर पहले भी दो केस दर्ज हैं। अजय पर तीन, अर्श और धर्मेंद्र पर एक-एक केस दर्ज है। इन मामलों में आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। थाना सिटी में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर छठे आरोपी की तलाश जारी है।

मुक्तसर: कर्फ्यू के दौरान नशा बेचने वाले को पीटा
मोहन लाल स्ट्रीट में नशा तस्करी कर रहे युवक की धुनाई कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी अनुसार मोहन लाल स्ट्रीट में दो युवक नशा तस्करी करते हैं जिनसे मोहल्ले के लोग परेशान थे। लोगों ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले ही दो पुलिसकर्मी इनके घर आए थे और करीब 25 मिनट तक बैठकर चले गए।

उन्हें संदेह है कि ये लोग पुलिसकर्मियों को रिश्वत देते हैं। गुरुवार को भी कुछ लोग नशा लेने के लिए आए तो लोगों ने हंगामा कर दिया और नशा बेचने वालों को काबू कर लिया। एक युवक उनके साथ उलझ पड़ा, जिस कारण मोहल्ला वासियों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके घर की छत से 10 लाइटर, सिल्वर पन्नी और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। थाना सिटी सब इंस्पेक्टर सुखचैन ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed