फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five accused in murder of friend Acquittal to court

दोस्त की हत्या मामले के पांच आरोपी बरी

Tue, 03 Jun 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 03 Jun 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
five accused in murder of friend Acquittal to court

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट से सबूतों के अभाव में हत्या के पांच आरोपियों को बरी कर दिया गया। उन पर आरोप ही दोस्त की हत्या के आरोप थे, जो कोर्ट में साबित नहीं हो सके।

विज्ञापन


चंडीमंदिर थाने में गत वर्ष 19 नवंबर को इन पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जिनमें आरोपियों के एक साथी की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई थी।

पुलिस केस के मुताबिक, सेक्टर-25 के गांव बणा निवासी गुरप्रीत की हत्या के आरोप में उसके साथी अजय राणा, अमनप्रीत उर्फ टोनी, सुरेंद्र उर्फ संजू, सतविंद्र उर्फ सोनी व मनीष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


19 नवंबर 2013 को एक बोलेरो कार सवार युवक गुरप्रीत को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में स्ट्रेचर पर छोड़कर चले गए थे। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर किया।

वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि ड्रग की ओवरडोज से गुरप्रीत की मौत हुई थी।

आरोप था कि संजू और मनीष गाड़ी में गुरप्रीत को साथ लेकर मोरनी गए थे, जहां उन्होंने ड्रग्स ली। इस दौरान ओवरडोज से गुरप्रीत की तबीयत खराब हो गई और दोनों युवक उसे अस्पताल में छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अन्य आरोपी भी उनके साथ हो लिए। आरोप था कि संजू ड्रग्स की सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed