{"_id":"656497e33581d109570a41d6","slug":"firozpur-vigilance-caught-asi-taking-bribe-of-rs-10-thousand-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था ASI, विजिलेंस ने सरकारी गवाहों के सामने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था ASI, विजिलेंस ने सरकारी गवाहों के सामने दबोचा
Mon, 27 Nov 2023 06:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर/फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर/फाजिल्का (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:57 PM IST
सार
फिरोजपुर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एएसआई बलदेव सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ने लाधुका मंडी के थाना में तैनात एएसआई बलदेव सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। थाना विजिलेंस ने सोमवार को एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक एएसआई बलदेव सिंह को प्रवीन कुमार निवासी मंडी लाधूका जिला फाजिल्का की शिकायत पर पकड़ा गया है। प्रवीन ने विजिलेंस से संपर्क कर बताया है कि उक्त आरोपी पुलिस कर्मचारी झगड़े से संबंधित शिकायत में उसका नाम शामिल न करने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। वह 20,000 रुपये पहले ले चुका है।
विज्ञापन
जांच के बाद फिरोजपुर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एएसआई बलदेव सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन