{"_id":"5976df084f1c1b77578b48d4","slug":"firozpur-road-accident-three-people-killed-including-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः कार और कैंटर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, मरने वालों में एक पत्रकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः कार और कैंटर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, मरने वालों में एक पत्रकार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:26 AM IST
कार और कैंटर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां कार और कैंटर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और मरने वालों में एक पत्रकार भी शामिल है। हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव मंडी लाधुका के पास सोमवार देर रात हुई।
गांव बघेकेउत्तर में सोमवार देर रात कार और कैंटर के बीच भिड़ंत होने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर सांड आने के कारण कार सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शवों को कब्जे में किया।
जानकारी के अनुसार पवन धुरिया अपनी पत्नी शिक्षक सौभाग्य और दोस्त लेक्चरर अशोक मदान के साथ फाजिल्का से कार में चंडीगढ़ बेटी को पीएमटी परीक्षा की तैयारी के लिए इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलवाने गए थे। देर रात तीनों बेटी को चंडीगढ़ में छोड़ कर फाजिल्का लौट रहे थे। सोमवार देर रात उनकी कार सीमांत गांव बघेकेउत्तर के पास पहुंची, तो सड़क पर अचानक सांड आ गया।
विज्ञापन
सांड को बचाने के लिए कार मोड़ी तो कार सामने से आ रहे कैंटर से जा टकराई। इस हादसे में पवन धुरिया, सौभाग्य और अशोक मदान की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों की मौत की खबर मिलते ही फाजिल्का में शोक की लहर दौड़ गई। धुरिया का एक बेटा है जो दसवीं कक्षा में पढ़ता है। पवन धुरिया एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार हैं।