फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on Young Man

मुंहबोले जीजा पर गोली चलाकर भाग गया युवक

Wed, 16 Apr 2014 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 16 Apr 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
Firing on Young Man
मुंह बोली बहन की शादी के खिलाफ ढंढारी कलां में रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जीजा पर गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में गांव ढंढारी कलां निवासी राजू सिंह की शिकायत पर कुलदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि जीती की शादी लगभग छह दिन पहले पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। युवती को आरोपी कुलदीप सिंह ने अपनी मुंह बोली बहन बना रखा था। वह उन दोनों की शादी के बिलकुल खिलाफ था। उसने इसका विरोध भी किया था। इसके बावजूद दोनों की शादी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात को जीती घर के बाहर किसी काम से गया तो आरोपियों ने उसे रोककर गालियां निकालनी शुरू कर दी। इसी दौरान जीती वहां से खुद को बचाने के लिए भागा तो आरोपियों ने पीछे से उस पर गोलियां चला दी, लेकिन जीती बाल-बाल बच गया।

गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। गुरमीत सिंह ने कहा कि अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सरेआम उड़ाई जा रही चुनाव आचार संहिता की धज्जियां

लोकसभा चुनाव की वजह से राज्य के साथ-साथ पूरे देश में चुनाव आचार संहिता लगाई हुई, लेकिन लोगों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। लोग थाने में अपने हथियार जमा कराने की बजाए खुलेआम लेकर घूम रहे है।


कुछ दिन पहले सराभा नगर स्थित नगर निगम के डी जोन में पूर्व विधायक के भतीजे ने गोली चलाकर चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का मामला शांत नहीं हुआ कि सोमवार की देर रात को ढंढारी कलां में युवकों ने गोलियां चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed