{"_id":"63fcd154ef191c73d500b5b3","slug":"firing-on-two-youths-in-nawanshahr-of-punjab-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवांशहर में चली गोली: कार सवार बदमाशों ने दो नौजवानों पर की फायरिंग, दोनों अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवांशहर में चली गोली: कार सवार बदमाशों ने दो नौजवानों पर की फायरिंग, दोनों अस्पताल में दाखिल
Mon, 27 Feb 2023 09:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:24 PM IST
सार
निजी अस्पताल में उपचाराधीन मनदीप सिंह के कंधे पर लगी गोली नाड़ी से होते गले तक पहुंच गई है। फिलहाल मनदीप ठीक बताया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी रणजीत सिंह बंदेशा, सीआईए प्रभारी अवतार सिंह, सिटी प्रभारी सतीश शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी जुटाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नवांशहर में गढ़शंकर रोड पर स्थित महिंदीपुर गांव के पास कार सवार दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों को गोली मार दी। एक युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार गांव अमरगढ़ निवासी मनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त गांव मुबारकपुर निवासी गुरविंदर सिंह के साथ बंगा की ओर से आ रहे थे।
विज्ञापन
गांव महिंदीपुर बाइपास के पास उनके मोटरसाइकिल के आगे एक कार आकर रुकी और उसमें सवार दो बदमाशों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर हमला कर दिया। एक गोली मनदीप के कंधे पर जा लगी जबकि दूसरी गोली गुरविंदर सिंह की बाजू पर लगी है। इसके बाद उन्हें आसपास मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में उपचाराधीन मनदीप सिंह के कंधे पर लगी गोली नाड़ी से होते गले तक पहुंच गई है। फिलहाल मनदीप ठीक बताया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी रणजीत सिंह बंदेशा, सीआईए प्रभारी अवतार सिंह, सिटी प्रभारी सतीश शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन