{"_id":"5d874c8f8ebc3e016a181a67","slug":"firing-on-trader-at-panipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानीपतः रंजिशन हाली कॉलोनी के प्रधान मुर्गा व्यापारी को गोली मारी, छह लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपतः रंजिशन हाली कॉलोनी के प्रधान मुर्गा व्यापारी को गोली मारी, छह लोगों के खिलाफ केस
Sun, 22 Sep 2019 03:58 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 22 Sep 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में वार्ड-10 की सैनी कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार छह लोगों ने मुर्गा व्यापारी को रंजिशन गोली मार कर घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घायल को उसके परिजन तुरंत बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्तपाल ले गए। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। किला थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर 4 नामजद सहित 6 बदमाशों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में कारूण उर्फ हारूण निवासी सैनी कॉलोनी ने बताया कि वह पोल्ट्री फार्मों से मुर्गे की खरीद कर दुकानों पर सप्लाई करता है। शुक्रवार को उसके दोस्त विकास का जन्मदिन था और वह अपने मित्रों के साथ कृष्ण पंडित के कार्यालय पर पार्टी में शामिल था। देर रात वह अपने घर जाने के लिए अपनी कार में सवार होकर अपने घर के बाहर पहुंचा, तो इसी दौरान वहां एक पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए। जो उसके पास रूके और किसी कालोनी का पता जानने लगे।
इसी दौरान दो बाइक और वहां आकर रूकी, बाइकों पर मुतलिब निवासी हॉली कालोनी व इसका जीजा निवासी चांदपुर, उत्तर प्रदेश, रणदीप उर्फ काला व बारू निवासी गांव उग्राखेडी जिला पानीपत आकर रूके। इससे पहले की कारूण कुछ समझ पता रणदीप ने उसे देसी पिस्तौल से गोली मार दी, गोली मुर्गा व्यापारी की छाती में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गोली चलने व कारूण के चिल्लाने की आवाज सुन कर कालोनी निवासी जाग गए और उनकी सूचना पर कारूण का भाई रणतेज मौके पर पहुंचा।

ये है रंजिश
घायल ने बताया कि 2016 में आरोपी मुतलिब पर एक पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज हो गया था। जिसके समझौते लिए कारूण ने खुद से साढ़े 3 लाख रुपये दिए थे। जिसे मुतलिब लौटा नहीं रहा था। इसी के चलते कारूण ने मुतलूब के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया था। तभी से आरोपी मुतलिब रंजिश रखे हुए था।
कारूण ने बताया कि 3 माह पहले भी दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई थी। जिस दौरान किसी अन्य युवकों ने मुतलिब से कहा था कि कारूण उसे मारने की प्लानिंग रच रहा है। जिसके चलते 5-6 दिन पहले आरोपी काला ने कारूण को फोन कर कहा था कि मतलूब को ज्यादा परेशान किया तो छोडूंगा नहीं। घायल ने बताया कि आरोपी काला पर 2010 में हत्या का भी केस दर्ज हुआ था।
जिस मामले में वो करीब 4-5 साल जेल भी काट चुका है। एएसआई फूल कुमार ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर लिए गए और उसकी शिकायत पर चार नामजद समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी। उन्होंने बताया कि घायल का मुतलिब के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है।