{"_id":"65ddb73e5b360a9dbf07422d","slug":"firing-on-punjabi-singer-writer-bunty-bains-in-mohali-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: सेक्टर-79 में कटानी प्रीमियम ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोस्तों के साथ बैठा गायक बंटी बैंस था निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: सेक्टर-79 में कटानी प्रीमियम ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोस्तों के साथ बैठा गायक बंटी बैंस था निशाना
Tue, 27 Feb 2024 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 03:49 PM IST
सार
पुलिस सूत्रों के अनुसार बंटी बैंस से कुछ दिन पहले ही एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बंटी बैंस की खुद की म्यूजिक कंपनी है उसने कई नामी सिंगर जॉर्डन संधू, एमी विर्क, जैजी-बी के लिए गाने लिखे हैं। मौके पर गोलियों के खोल मिले हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के सेक्टर-79 में कटानी प्रीमियम ढाबे पर बीती देर रात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिस समय ढाबे पर फायरिंग हुई, उस समय पंजाबी सिंगर व राइटर बंटी बैंस अपने दोस्तों के साथ वहां बैठा था। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग बंबीहा गैंग ने करवाई है जिसमें गैंगस्टर लक्की पटियाल ग्रुप का नाम सामने आ रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बंटी बैंस से कुछ दिन पहले ही एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बंटी बैंस की खुद की म्यूजिक कंपनी है उसने कई नामी सिंगर जॉर्डन संधू, एमी विर्क, जैजी-बी के लिए गाने लिखे हैं। मौके पर गोलियों के खोल मिले हैं। एक गोली ढाबे की दीवार में फंसी हुई मिली है। यह भी बताया जा रहा है कि बंटी बैंस ने ढाबे पर बैठकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके 15 मिनट बाद ही ढाबे पर फायरिंग हो गई। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।