फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing on police head constable home at chandigarh

हेड कांस्टेबल के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग

Sat, 19 Sep 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
firing on police head constable home at chandigarh

सेक्टर-44 में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल के घर पर शुक्रवार रात फायरिंग की कॉल से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना का मुआयाना किया। लेकिन पुलिस को मौके से न तो गोली का खोल मिला और न किसी तरह का निशान मिला। वहीं इलाके में रहने वाले लोगों ने तीन गाडि़यों में कुछ युवकों के घर के पास आने की बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-44 के गुरुद्वारे के पास चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल सतबीर सिंह का घर है। पुलिस को दी शिकायत में सतबीर ने बताया कि शुक्रवार को उसके घर पर जगराते का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान तीन गाडि़यों में सवार होकर कुछ युवक आए और उसके बेटे को पूछने लगे।
विज्ञापन


जिसके मौके पर न मिलने पर आरोपी जाते हुए फायर करते हुए भाग गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में शिकायतकर्ता के बेटे ने बताया कि उसने एक साल एसडी कॉलेज में एडमिशन लेकर पढ़ाई की है। जहां उसके दोस्त का छोटा भाई भी पढ़ता है। कुछ लड़के उसे डरा धमका रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उसने लड़कों को समझाया था। इसी दौरान उन्हीं में से कुछ लड़के दूसरे युवकों के साथ पहुंच उसे धमकाने लगे। उस मामले के बाद से आरोपी उसे मारने के फिराक में हैं। उसने आरोपी युवकों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। जिनमें से कुछ छात्र संगठन के कार्यकर्ता और नेता हैं।


पड़ोसियों ने की तीन गाडि़यों से लड़कों की आने की पुष्टि

मौके पर भले ही पुलिस को गोली न मिली हो, लेकिन पड़ोसियों ने बदमाशों के आने की पुष्टि की है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि आरोपी तीन गाडि़यों में सवार थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताई गई गाडि़यों में पहली स्विफ्ट कार है, दूसरी आई-20 कार है और तीसरी गाड़ी इनोवा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed