फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on Man at Rewari of Haryana

रेवाड़ीः पांच बदमाशों ने शख्स पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हालत नाजुक पीजीआई रेफर

Mon, 10 Aug 2020 12:05 PM IST
खुशबू गोयल अमित, रेवाड़ी(हरियाणा)
अमित, रेवाड़ी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 10 Aug 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Firing on Man at Rewari of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक शख्स पर बाइक सवार पांच बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शख्स की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे पीजीआई रेफर किया गया है। वारदात डिफेंस कॉलोनी में अंजाम दी गई। रात के अंधेरे में बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने घर में घुसकर व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन


मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी के आशिक द्वारा पति पर हमला कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर पहुंची थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 2:00 बजे पांच बदमाश डिफेंस कॉलोनी पहुंचे और घर की दीवार फांद कर सो रहे सुनील पर अंधाधुंध फायरिंग की। परिजनों ने शोर मचाया तो बदमाश वहां से फरार हो गए, लेकिन सुनील को दो गोलियां लग चुकी थीं। परिजनों ने सुनील को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed