फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on LIC official in Tohana of Haryana

Tohana News: टोहाना में LIC के विकास अधिकारी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, दो के खिलाफ केस

Sun, 20 Aug 2023 12:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Aug 2023 12:42 PM IST
सार

प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शाम के समय जब वह अपनी दुकान पर दो-तीन लोगों के साथ बैठा था तो इसी दौरान ययाति शर्मा, काला  व 25-30 अन्य लोगों के साथ आया और आते ही काला व ययाति ने पिस्तौल से उस पर फायरिंग कर दी। उन्होंने सूचना डायल 112 को दी तो आरोपी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Firing on LIC official in Tohana of Haryana
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोहाना में चंडीगढ़ रोड स्थित प्रभाकर कॉलोनी में शनिवार रात जमीन विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी शादीराम की टीम ने मौके से गोली के खोल बरामद किए हैं। इसके बाद देर रात्रि पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बिढ़ाईखेड़ा निवासी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि वह एलआईसी में बतौर विकास अधिकारी काम करता है और उक्त कॉलोनी में उसने 2019 में महेंद्र व पवन नामक दो व्यक्तियों से दुकान ली थी। जिसमें वह अपना कार्य करता है। प्रहलाद ने बताया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड के नाम है और 2011 से ययाति शर्मा के नाम पर लीज पर थी। 
विज्ञापन


2019 में दुकान लेते समय उन्होंने लीज अपने नाम ट्रांसफर करवा ली थी। प्रहलाद ने आरोप लगाया कि अब ययाति शर्मा उन्हें धमकी दे रहा है और दुकान की जमीन का कब्जा उससे लेना चाहता है। प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शाम के समय जब वह अपनी दुकान पर दो-तीन लोगों के साथ बैठा था तो इसी दौरान ययाति शर्मा, काला  व 25-30 अन्य लोगों के साथ आया और आते ही काला व ययाति ने पिस्तौल से उस पर फायरिंग कर दी। उन्होंने सूचना डायल 112 को दी तो आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रभाकर कालोनी में फायरिंग मामले में दो लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शीघ्र आरोपियों काबू किया जाएगा। शादीराम, थाना प्रभारी टोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed