फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on father and son in Rohtak of Haryana

रोहतक में पिता-पुत्र पर फायरिंग: आठ बदमाशों ने बरसाई गोलियां, नाराज ग्रामीणों ने हमलावरों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की

Sun, 13 Mar 2022 02:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Mar 2022 02:28 PM IST
सार

बलराम ने घर के अंदर घुसकर जान बचाई लेकिन उसके पिता तीन गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आसपास के लोग गुस्से में आ गए और हमलावरों की गाड़ियों पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Firing on father and son in Rohtak of Haryana
ग्रामीणों ने गाड़ी में की तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महम से तीन किलोमीटर दूर खेड़ी गांव में रविवार दोपहर दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। बेटा जहां बाल-बाल बच गया, वहीं पिता तीन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग से गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। हमलावर मौके पर ही गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोखरा के मूल निवासी बलराम सिंह कुछ समय पहले गोहाना में रहते थे। बाद में उन्होंने खेड़ी महम में मकान बना लिया। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे बलराम अपने पिता 50 वर्षीय शमशेर के साथ घर पर बैठा हुआ था। अचानक दो गाड़ियों में सवार होकर आठ बदमाश पहुंचे और दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


बलराम ने घर के अंदर घुसकर जान बचाई लेकिन उसके पिता तीन गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आसपास के लोग गुस्से में आ गए और हमलावरों की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। हमलावर मौके पर अपनी गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। वारदात की सूचना पाकर महम एएसपी हितेंद्र मीणा, एसएचओ इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल शमशेर सिंह को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। आखिर हमलावरों ने बलराम सिंह के परिवार पर क्यों अंधाधुंध फायरिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed