फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on farmer leader in Batala of Punjab

बटाला: किसान नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, दो गोलियां टांगों में लगी, अमृतसर रेफर किया गया

Sun, 19 Dec 2021 11:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Dec 2021 11:49 PM IST
सार

पंजाब के हरचोवाल कस्बे में किसान नेताओं पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घायल किसान नेता को बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। सैलून से कटिंग करवा कर आते वक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Firing on farmer leader in Batala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कस्बा हरचोवाल में देर शाम को एक सैलून में बाल कटिंग करवाने पहुंचे किसान नेता पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायिरंग कर दी। दो गोलियां टांग में लगने से किसान नेता गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको हरचोवाल से बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचा गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया है। वहीं घायल की पहचान सोनू औलख (45) निवासी गांव औलख के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
फिलहाल फायरिंग के कारण की पुष्टि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार हरचोवाल चौक में  एक सैलून में सोनू औलख रविवार की शाम को कटिंग करवाने गया था। कटिंग करवार कर जब वह बाहर निकला तो चार-पांच अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो गोलियां सोनू औलख की टांग में लगी है और कुछ गोलियां सैलून के शीशे पर लगी। गोलियां चलने से सैलून के अंदर काम करने वाले नौजवान भाग गए। 
विज्ञापन


जख्मी हालत में सोनू औलख को एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल हरचोवाल ले जाया गया, जहां से सिविल अस्पताल बटाला में रेफर कर दिया गया लेकिन हालत को नाजुक देखते हुए बटाला के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अमृतसर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी हरचोवाल के इंचार्ज दलजीत सिंह, एसएचओ श्री हरगोबिंदपुर यादविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि 4-5 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है जिसमें 2-3 गोलियां सोनू औलख की टांगों पर लगी है। आस-पास की सीसीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। घायल के बयान लेने पुलिस अमृतसर गई है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed