{"_id":"5daf49cc8ebc3e93bb4c7aac","slug":"firing-on-bank-po-in-kaithal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरजेवाला के पूर्व निजी सहायक के भाई को गोली मारकर घायल किया, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुरजेवाला के पूर्व निजी सहायक के भाई को गोली मारकर घायल किया, अस्पताल में भर्ती
Wed, 23 Oct 2019 12:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पूर्व निजी सहायक रहे बलविंद्र मलिक के भाई नीरज मलिक को मंगलवार रात्रि को घर के बाहर गोली मार दी। गोली उनके जांघ में लगी है।
विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अखिल भारतीय खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे शमशेर सिंह सुरजेवाला के वर्ष 2005 से 2009 तक विधायक और मंत्री कार्यकाल में रणदीप सुरजेवाला के निजी सहायक रहे बलविंद्र मलिक के भाई नीरज मलिक मंगलवार रात सेक्टर 19-2 स्थित घर में कार को खड़ा करके गेट खोलने के बाद फिर से कार स्टार्ट करके अंदर करने ही लगे थे। उसी समय दो युवक आए और उन्होंने गोली दाग दी। जोकि नीरज की जांघ में लगी।
विज्ञापन
फायर करने के बाद युवक भाग खड़े हुए। उसी समय नीरज मलिक ने आवाज देकर परिजनों को बुलाया। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। नीरज इन दिनों बैंक में पीओ हैं।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी मिलते ही रणदीप सुरजेवाला अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी विरेंद्र विज ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले में अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। सीआईए की टीम भी मौके पर भेजी गई है।