{"_id":"2db16a0daef54316ddfbe9f6f68a0a6a","slug":"firing-on-axis-bank-cash-van-for-robbery-3-critically-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की कैश वैन लूटने को बरसाईं गोलियां, 3 पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक की कैश वैन लूटने को बरसाईं गोलियां, 3 पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई(फिरोजपुर)
Updated Mon, 28 Dec 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कार्पियो सवार लुटेरों ने एक्सिस बैंक की कैश वैन लूटने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। वारदात पंजाब के फिरोजपुर में तलबंडी भाई में अंजाम दी गई। चालक ने थाने में कैश वैन घुसाकर उसे लुटने से बचाया। यह देख लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव पतली के पास एक ड्रेन के किनारे लुटेरों की स्कार्पियो गाड़ी जली हुई हालत में मिली। घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वारदात घल्लखुर्द ब्लॉक के गांव हकूमत सिंह वाला के पास सोमवार को हुई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी (डी) अमरजीत सिंह ने कहा कि पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक घल्लखुर्द स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच में कैश वैन कैश देने आई थी। लुटेरे पहले से ही कैश वैन का पीछा करते आ रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वैन बैंक के पास रुकी, लुटेरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना में वैन में सवार मुलाजिम निर्भय सिंह, महिंदर सिंह और अमित गोलियों के छर्रे लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वैन चालक सिकंदर सिंह ने होशियारी दिखाते हुए वैन वहां से दौड़ाकर थाना घल्लखुर्द में घुसा दी।
चालक की समझदारी से वैन में पड़ा लाखों रुपये का कैश बच गया। चालक के साथ वैन में तेजा सिंह भी सवार था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उस दिशा में गई, जिस तरफ लुटेरे भागे थे। पुलिस को गांव पतली के पास ड्रेन के किनारे लुटेरों की गई स्कार्पियो गाड़ी जली हुई हालत में मिली।
एक्सिस बैंक के मैनेजर रवि कुमार और कलस्टर मैनेजर सुरेंद्र कुमार से इस घटना के बारे में बातचीत करनी चाही लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।